पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ली जाए -कलेक्टर श्री सिंह
उज्जैन। घट्टिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सतीश मालवीय और कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने घट्टिया के शासकीय स्व.नागूलाल मालवीय महाविद्यालय के प्रांगण में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अन्तर्गत पौधारोपण किया। विधायक, कलेक्टर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों द्वारा महाविद्यालय के प्रांगण में आम, अशोक, जामुन और नीम के पौधे रोपे गये।
कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। विधायक श्री सतीश मालवीय ने कार्यक्रम में कहा कि जिले में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान सफलतापूर्वक चल
Read moreक्षिप्रा के घाट श्रद्धालुओं के लिये बनेंगे सुविधायुक्त
सिंहस्थ-2028 में क्षिप्रा नदी में जल-प्रवाह को निरंतर बनायें रखने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर विस्तृत कार्य योजना तैयार की गई है। इसमें बैराजों का निर्माण किया जायेगा। कान्ह नदी के व्यपवर्तन से प्रदूषण को रोका जा सकेगा। क्षिप्रा नदी पर श्रद्धालुओं की स्नान सुविधा के लिये सुविधाजनक घाटों का निर्माण होगा। घाटों के निर्माण में लगने वाले पत्थर और अन्य सामग्री का चयन विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और अभियंताओं को व्यापक अध्ययन और शोध के बाद कार्य योजना तैयार कर क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं।
< Read moreजन-संवाद शिविर : नगर निगम सभापति, संभागायुक्त, कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों ने किया जन-समस्याओं का निराकरण
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की मंशानुरूप जन-संवाद शिविरों के आयोजन की पहल पर आज उज्जैन दशहरा मैदान के समीप आस्था गार्डन में जन-संवाद शिविर कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं के आवेदन का निराकरण किया गया। जन-संवाद शिविर में समत्व भवन भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री के सम्बोधन के पश्चात जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गये स्टाल पर पहुंचकर अधिकारियों को निर्देश दिये कि आमजन की समस्याओं के प्राप्त आवेदनों का निराकरण यथाशीघ्र किया जाये।
नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव ने इस दौरान अधिकारियो
Read moreचिंतामण गणेश रोड होगा फोरलेन, वास्तु अनुसार होगा उज्जैन का संपूर्ण विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को उज्जैन में चिंतामण रोड स्थित विद्या भारती के क्षेत्रीय कार्यालय सम्राट विक्रमादित्य भवन स्थित दक्षिण भारतीय द्रविड़ शैली में नवनिर्मित शिव परिवार मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होकर यज्ञ अनुष्ठान में भाग लिया। साथ ही शिव परिवार मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरस्वती विद्या मंदिर महाकालपुरम् के विक्रमादित्य भवन के समीप प्रस्तावित नवीन भवन निर्माण स्थल का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई शिक
Read moreकलेक्टर श्री सिंह ने माधवनगर अस्पताल का निरीक्षण किया
उज्जैन, कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल माधवनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां सर्वप्रथम भूतल पर स्थित आई.सी.यु. का निरीक्षण किया तथा आई.सी.यु. को आदर्श बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन एवं जिला रेडक्रास सोसायटी को आपसी समन्वय से आदर्श आई.सी.यु. बनाने की दिशा में कार्य करने हेतु निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि आदर्श आई.सी.यु. के लिये सभी जीवन रक्षक दवाईयां उपलब्ध कराई जायेगी। साथ ही समय-समय पर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की भी सतत् मॉनीटरिंग की जायेगी एवं चिकित्सकों व स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी।
शासकीय माधवनग
Read moreज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में आवेदन-पत्र 8 जुलाई तक आमंत्रित
उज्जैन। अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित संभाग स्तरीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 11वी में 70 सीटें जीव विज्ञान, गणित और वाणिज्य संकाय के लिये बालक-बालिकाओं से आवेदन-पत्र आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन-पत्र 8 जुलाई तक उक्त संस्था में जमा करा सकते हैं। संस्था में 90 प्रतिशत स्थान अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रों के लिये आरक्षित है। शेष 10 प्रतिशत स्थान अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग के बीपीएल कार्डधारकों के लिये है। प्रवेश के लिये छात्र-छात्राओं को पिछली कक्षा में प्रथम श्रेणी या ‘बी’ ग्रेड में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
Read moreशिक्षकों से आवेदन-पत्र 8 जुलाई तक आमंत्रित
उज्जैन। शासकीय अनुसूचित जाति ज्ञानोदय विद्यालय देवास रोड नागझिरी लालपुर के अन्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2022-23 में कक्षा 10वी में विज्ञान, गणित, अंग्रेजी विषय एवं कक्षा 12वी में भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, गणित, बुक कीपिंग, व्यावसायिक अध्ययन, अर्थशास्त्र विषयों के प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे जेई मेन्स, जेईई एडवांस नीट, सीए, सीएस आदि की तैयारियों के लिये दो घंटे के लिये विशेष कोचिंग कार्य प्रतिदिन के मान से किया जाना है। इच्छुक कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षक जो कक्षा 10वी छात्रों को प्रशिक्षण हेतु सम्बन्धित विषय में स्नातक प्रथम श्रेणी एवं कक्षा 12वी के छात्रों को प्रशिक्षण हेतु सम
Read moreसहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी के पदों हेतु शारीरिक नापजोख और प्रवीणता टेस्ट 7 जुलाई तक होगा
उज्जैन। केन्द्रीय जेल के अधीक्षक द्वारा जानकारी दी गई कि मप्र कर्मचारी चयन मण्डल भोपाल द्वारा सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल प्रहरी की भर्ती हेतु लिखित परीक्षा पिछले वर्ष आयोजित की गई थी, जिसका परीक्षा परिणाम विगत 14 मार्च को घोषित किया गया है। सहायक जेल अधीक्षक व जेल प्रहरी के पदों के लिये सफल अभ्यर्थियों के द्वितीय चरण की परीक्षा, जिसमें शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट होगा, जेल विभाग स्वयं लेगा।
प्रथम चरण में चयनित उम्मीदवारों का शारीरिक नापजोख एवं प्रवीणता टेस्ट आगामी 7 जुलाई तक मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम भोपाल में आयोजित किया जायेगा, जिसका विस्तृत विव
Read moreजिला स्तरीय उड़नदस्ता की टीम द्वारा कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर निरन्तर आकस्मिक निरीक्षण
उज्जैन। उच्च गुणवत्ता का कृषि आदान गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित दर पर किसानों को प्राप्त हो, इसके लिये किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक ने जिला स्तर से सघन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये दल का गठन किया है। दल के प्रभारी सहायक संचालक कृषि श्री कमलेश कुमार राठौर को बनाया गया है। दल में सम्बन्धित अनुविभागीय कृषि अधिकारी एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है। जिला स्तरीय दल के द्वारा जिले के विकास खण्डों में कृषि आदान विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरन्तर निरीक्षण किया जा रहा है। इसी कड़ी में 5 जुलाई को दल के द्वारा विकास खण्ड
Read moreउद्योग विभाग के औद्योगिक क्षेत्रों के भूखण्डों पर भवन या शेड के क्रय-विक्रय बगैर अनुमति के न किये जायें
उज्जैन। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र उज्जैन के औद्योगिक क्षेत्रों के भूखण्डों पर स्थापित भवन अथवा शेड के क्रय-विक्रय कार्यालय की पूर्व-अनुमति के न किये जायें। किये जाने की स्थिति में नियमानुसार सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी और औद्योगिक क्षेत्रों में औद्योगिक भूखण्ड किराये से देने एवं आवंटित भूखण्ड से अतिरिक्त अतिक्रमण के सम्बन्ध में आगामी माह में विशेष अभियान चलाया जायेगा। औद्योगिक भूखण्ड किराये से देने एवं अतिक्रमण पाये जाने पर सम्बन्धित पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। इस आशय की जानकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक द्वा
Read more