उज्जैन

विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री जटिया की धर्मपत्नी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की

उज्जैन, विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सत्यनारायण जटिया की उज्जैन स्थित आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने श्री जटिया की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती कलावती जटिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस भी बधाया।

Read more

दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

जिले में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन राजभाऊ महाकाल स्टेडियम दशहरा मैदान उज्जैन में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों युवाओं और वृद्धजनों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस " स्वयं एवं समाज के लिए योग"की थीम पर आयोजित किया गया। योग के दौरान बारिश भी होने लगी लेकिन योग के प्रति सभी का उत्साह बना रहा।

इस अवसर पर संसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री अनिल जैन कालूखेड़ा, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, महापौर श्री मुकेश टटवाल, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला , श्री विवेक जोशी, श्री संजय अग्रवाल तथा संभागायुक्त उज्जैन श्

Read more

योग प्राचीन परम्परा एवं संस्कृति की अमूल्य देन

उज्जैन। योग मनुष्य की मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है। योग जीवन में स्थिरता प्रदान करता है, साथ ही तनाव को दूर करने, कार्य उत्पादकता में सुधार लाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने आदि के लिए बहुत उपयोगी है। योग प्राचीन परम्परा एवं संस्कृति की अमूल्य देन है। योगाभ्यास शरीर एवं मन, विचार एवं तन, आत्म-संयम एवं पूर्णता के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। पहला सुख निरोगी काया। योग संपूर्ण मानवता के लिए है। योग वैश्विक आंदोलन बन गया है। योग के महत्व को बताने और आमजन में इसके प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रतिवर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। जिल

Read more

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पूरी गंभीरता से कार्य करें

उज्जैन। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने बुधवार 19 जून को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में पल्स पोलियो अभियान तथा दस्तक अभियान की बैठक लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्ययोजना बनाकर उक्त दोनों अभियान का सफल क्रियान्वयन किया जाए। धरातल पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत रहें। अभियान के तहत जिन बच्चों को चिन्हित किया है, उनका उपचार अच्छे से कराएं। चिन्हित बच्चों का निरंतर फालोअप किया जाएं।

दस्तक अभियान स्वास्थ्य विभाग का महत्वपूर्ण अभियान है। इसकी सतत मॉनीटरिंग की जाएं। उक्त अभियान में स्वास्थ्य विभाग का अमला पूरी तत्परता से जुटें। जिले के समस्त ब्ल

Read more

कृषि के 6 स्तंभों को आधार बनाकर खेती की योजनाएं निर्धारित करें -डॉ.पाठक

उज्जैन। किसानों की आय दोगुनी करने हेतु प्राकृतिक खेती ही एक ऐसा माध्यम है जिससे केवल मृदा का स्वास्थ्य ही ठीक नहीं होता, बल्कि मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को भी दूषित होने से बचाया जा सकता है। हमें कृषि के छह स्तंभों जल, जमीन, बीज, जलवायु, मानव संसाधन और कृषि उपकरण को आधार बना कर खेती की योजनाएं निर्धारित करना होगी। उक्त उद्गार कृषि विज्ञान केन्द्र उज्जैन की 37वी वैज्ञानिक परामर्शदात्री समिति की बैठक में अध्यक्ष के रुप में सम्बोधित करते हुए कृषि महाविद्यालय इंदौर के अधिष्ठाता डॉ.केएन पाठक ने व्यक्त किये। इस अवसर पर संचालक विस्तार सेवाएं रा.वि.सि.कृ.वि.वि ग्वालियर के प्

Read more

जलमग्न होने वाली पुल पुलियों पर सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय किए जाएं : संभागायुक्त श्री गुप्ता

उज्जैन, संभागायुक्त उज्जैन श्री संजय गुप्ता ने बुधवार को प्रशासनिक संकुल भवन में संभाग के सभी जिलों में बाढ़ आपदा नियंत्रण के संबंध में तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी जिला कलेक्टर और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिलों में स्थापित जिला कमांड एंड कंट्रोल रूम 24 घंटे राउंड द क्लॉक क्रियाशील रहे। कंट्रोल रूम में ऐसे अधिकारी कर्मचारी की ही ड्यूटी लगाई जाए जो बाढ़ आपदा के संबंध में भली-भांति परिचित हो और जानकारी का त्वरित आदान-प्रदान कर सके। कंट्रोल रूम का नंबर बंद पाए जाने जैसी स्थितियां भी निर्मित ना हो।

राज्य स्तरीय कमांड एं

Read more

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को रामधारी सिंह दिनकर की प्रसिद्ध कविता कुरुक्षेत्र पढ़ाई

उज्जैन, स्कूल चले हम अभियान के तीसरे दिन भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत उज्जैन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह आज विधार्थियों को शासकीय उच्चतर उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर पढ़ाने पहुंचे। उन्होंने कक्षा 10 वी के विधार्थियों को रामधारी सिंह दिनकर की प्रसिद्ध वीर रस की कविता कुरुक्षेत्र में युधिष्ठिर और भीष्म पितामह के बीच का प्रसंग पढ़ाया। उन्होंने बताया कि कविता हमे जीवन जीने का तरीका सिखाती है।

कलेक्टर ने बच्चों को कविता के एक सर्ग का पाठ कर सुनाया और रोचक ढंग से प्रत्येक पंक्ति का उदहारण देते हुए कविता का अर्थ समझाया। उन्होंने बताया कि जहां न्याय होगा वहीं श

Read more

सिंहस्थ-2028 में पेयजल एवं अपशिष्ट प्रबंधन के लिये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी नर्मदा परियोजना का अमला उज्जैन स्थानांतरित

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने पीएचई विभाग के अमले को सिंहस्थ-2028 पेयजल एवं अपशिष्ट प्रबंधन के लिये उज्जैन स्थानांतरित करने के निर्देश दिये। विभाग द्वारा सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के लिये पेयजल एवं अपशिष्ट प्रबंधन के वृहद कार्यों की प्लानिंग, क्रियान्वयन, संचालन एवं संधारण के लिये उज्जैन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एक खण्ड कार्यालय की आवश्यकता को देखते हुए भोपाल के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी नर्मदा परियोजना खण्ड क्र.1 एवं उसके अधीन उप खण्ड क्र.3 को अमले सहित उज्जैन में अस्थाई रूप से स्थ

Read more

भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा ने विद्यार्थियों को दिया मार्गदर्शन

उज्जैन। शा. ज्ञानोदय विद्यालय लालपुर उज्जैन में स्कूल चले हम 2024 अंतर्गत भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उज्जैन शहर के पुलिस कप्तान (एसपी) श्री प्रदीप शर्मा रहे। कार्यक्रम के दौरान एसपी श्री शर्मा ने अपने अनुभव बच्चो के बीच जमीन पर बैठकर साथ बांटे और उन्होने अपने जीवन के बचपन से लेकर नौकरी में आने तक के सफर को विस्तार से बच्चों को बताया। उन्होने कहा की 'यह जरूरी नहीं की आप पहले से कुछ सोचकर बने पर जो भी बनना हो उस पर अपना फोकस रखे और जीवन को समय प्रबंधन में बांधकर रखें । क्योकि समय पर किया गया कार्य ही सफलता दिलवाता है, साथ ही उन्होने यह

Read more

स्कूल चलें अभियान के अंतर्गत सांसद श्री फिरोजिया पहुँचे शासकीय नूतन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंदिरानगर में

उज्जैन / "स्कूल चलें अभियान" के अन्तर्गत तीसरे दिन भविष्य से भेंट कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, उ‌द्योगपति, अधिकारीगणों नें विभिन्न वि‌द्यालयों में पहुँच कर विद्यार्थियों से चर्चा की और विद्यालय को आवश्यक शिक्षण सामग्री भेंट भी दी। इसी तारतम्य में उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने नगर के शासकीय नूतन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंदिरानगर पहुँच कर वि‌द्यार्थियों से वार्तालाप किया। शिक्षा विभाग के अधिकारी श्री गिरीश जी तिवारी (एडीपीसी) के साथ बीआरसी श्री संजय शर्मा, श्री अनोखीलाल शर्मा सहित अनेक शिक्षाविद, अभिभावक, क्षेत्र

Read more