मध्य प्रदेश

राजस्व प्राप्तियों में वृद्धि के हरसंभव प्रयास हों- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार को विभिन्न स्त्रोतों से हो रही राजस्व प्राप्तियों में वृद्धि के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएं। राजस्व प्राप्तियों के लिए अन्य राज्यों द्वारा क्रियान्वित की जा रही बेस्ट प्रैक्टिसेस को अपनाने के साथ-साथ राज्य की परिस्थितियों के अनुसार अधिक प्रभावी कार्ययोजना बनाने के उद्देश्य से विषय-विशेषज्ञों की सलाह भी ली जाए। राजस्व प्राप्तियां बढ़ाने के लिए पारदर्शिता और ईमानदारी से कार्य हो। अधिक राजस्व प्राप्तियों से ही विकास और जनकल्याणमूलक कार्यों को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव वर्ष 2024-25 की राजस्व प्राप्तियों की स्थि

Read more

"पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा" प्रदेश के विकास को नया आयाम देगी - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी को समर्पित "पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा" से प्रदेश में पर्यटन के साथ-साथ उद्योग, व्यापार, शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र को भी लाभ होगा। प्रदेश में बढ़ रही एयर कनेक्टिविटी की सौगात सभी सेक्टरों को मिलेगी और प्रदेश के विकास को नये आयाम मिलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने "पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा" संचालन के शुभारंभ अवसर पर भोपाल एयरपोर्ट स्थित सेवा का टिकट बुकिंग काउंटर आरंभ किया तथा यात्रियों को बोर्डिंग पास प्रदान किए।

प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आवागमन कम समय में सुगम होगा

मुख्यमंत्री ड

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मांझी के शपथ समारोह में शामिल हुए

भोपाल ,मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी के शपथग्रहण समारोह में सहभागिता की। प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी जी भी इस समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री जी से सौजन्य भेंट कर उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मांझी से भेंट कर बधाई और मंगलकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भुवनेश्वर प्रवास में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. मानिक शाह से भी भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट का मुख्

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लेफ्टिनेंट जनरल श्री द्विवेदी को थल सेना प्रमुख नियुक्त होने पर दी बधाई

भोपाल , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के प्रतिभावान सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल श्री उपेंद्र द्विवेदी को भारतीय थल सेना के प्रमुख के पद पर नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सहित सम्पूर्ण देश के लिए यह गौरवमयी क्षण है। श्री द्विवेदी सैनिक स्कूल रीवा में पढ़े हैं और गत चार दशक के कैरियर में अनेक अहम दायित्व सम्हाल चुके हैं। आतंकवाद विरोधी अभियानों में भी उन्होंने योगदान दिया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि निश्चित ही लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में भारतीय थल सेना और अधिक सशक

Read more

विभिन्न श्रेणी के ऊर्जा उपभोक्ताओं के लिए 24 हजार 420 करोड़ रुपए की सब्सिडी का निर्णय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आज मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद ने म.प्र. विद्युत नियामक आयोग द्वारा 06 मार्च 2024 को जारी टैरिफ आदेश से वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये लागू विद्युत दरों में राज्य शासन की सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को ऊर्जा विभाग के बजट से सब्सिडी दी जाएगी। मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए विद्युत दरों का निर्धारण किया है, जो 1 अप्रैल, 2024 से प्रभावशील हो गई है। सब्सिडी दिए जाने पर वर्ष 2024-25 में 24,420 करोड़ रुपए का वित्तीय भार आयेगा।

चिकित्स

Read more

दुर्लभ व लुप्तप्राय: प्रजाति के वन्य प्राणियों को प्रदेश में लाया जाए- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के वन क्षेत्र में रायनो तथा अन्य दुर्लभ व लुप्तप्राय: प्रजातियों के वन्य प्राणियों को लाने की संभावनाओं का अध्ययन कराया जाए। जंगली जानवरों से जान-माल की रक्षा के लिए पर्याप्त और प्रभावी उपाय किए जाएं, वन्य प्राणियों के लिए हर संभाग में रेस्क्यू सेंटर आरंभ करने के लिए कार्ययोजना बनाई जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रालय में मध्य प्रदेश राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की 26वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में वन मंत्री श्री नागर सिंह चौहान, वन राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव वन श्री

Read more

जनहितैषी गतिविधियों को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य शासन की विगत 180 दिन की महत्वपूर्ण उपलब्धियां रही हैं। हमारा उद्देश्य है कि सरकार उपलब्ध संसाधनों के साथ जनहितैषी गतिविधियों को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करें और प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर हो। इसी उद्देश्य से मंत्रीगण के संबंधित विभागों की आगामी कार्ययोजना के बारे में चर्चा के लिए यह बैठक आयोजित की गई है। सुशासन सरकार की सवोच्च प्राथमिकता है, इसे सही स्वरूप में धरातल पर उतारना विभागों का लक्ष्य हो। विभाग यह सुनिश्चित करें कि लोगों को सरकारी दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर न लगाना पड़े। विकास कार्यों में अनावश्यक विल

Read more

बिजली कर्मियों से दुर्व्यवहार और मारपीट पर होगी एफ.आई.आर

बिजली के मैदानी कर्मचारियों और अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट/दुर्व्यवहार की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने तुरन्त एफ.आई.आर. कराने के निर्देश दिए हैं।

कंपनी ने कहा है कि प्रायः देखने में आ रहा है कि बिजली कर्मियों पर ड्यूटी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट/ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। चूंकि ऐसी घटनाएं विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल गिराती हैं, इसलिए कंपनी के कार्यक्षेत्र में कार्यरत सभी नियंत्रणकर्ता अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मैदानी अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ

Read more

अभी तक 48 लाख 39 हजार मीट्रिक टन से अधिक हुई गेहूँ खरीदी

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि प्रदेश के सभी जिलों में बनाये गये विभिन्न उपार्जन केन्द्रों में अभी तक 48 लाख 39 हजार 202 मीट्रिक टन गेहूँ की खरीदी हो चुकी है।

गेहूँ की खरीदी 6 लाख 16 हजार 254 किसानों से की गयी है। किसानों को 11 हजार 427 करोड़ 57 लाख रूपये का भुगतान भी किया जा चुका है। वर्तमान में कृषि उपज मंडी स्तर पर स्थापित 311 गेहूँ उपार्जन केन्द्रों में गेहूँ की खरीदी जारी है। इन केन्द्रों में गेहूँ की खरीदी 25 जून 2024 तक की जायेगी।

Read more

उच्च शिक्षा अन्तर्गत अधिकारियों-कर्मचारियों के गोपनीय प्रतिवेदनों के मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन प्रणाली लागू

उच्च शिक्षा विभाग ने शासकीय महाविद्यालयों एवं संचालनालय में पदस्थ शैक्षणिक/गैर-शैक्षणिक अधिकारियों/कर्मचारियों के गोपनीय प्रतिवेदनों के मूल्यांकन एवं गोपनीय प्रतिवेदनों से संबंधित अभ्यावेदनों के निराकरण के लिए ऑनलाईन प्रणाली लागू की है, जो वर्षांत 31 मार्च 2024 से लागू मानी जाएगी।

उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत राजपत्रित प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी संवर्ग के अधिकारियों के लिए निर्धारित ऑनलाईन मूल्यांकन प्रणाली के अनुसार क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक, सहायक संचालक, स्नातकोत्तर प्राचार्य और स्नातक प्राचार्य के लिए समीक्षक प्राधिकारी आयुक्त उच्च शिक्षा और स्वीकृत

Read more