मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मध्यप्रदेश भवन में नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों से सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दिल्ली प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश भवन में 18वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवनिर्वाचित सदस्यों को लोकसभा चुनाव-2024 में विजयी होने पर शुभकामनाएं दीं। लोकसभा सांसदों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम् भेंट किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल भी उपस्थित थे।

Read more

18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आकर्षण होगी जनसम्पर्क म.प्र. की फिल्म "अजय ध्वजा"

जनसम्पर्क मध्यप्रदेश के उपक्रम मध्यप्रदेश माध्यम द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री फिल्म "अजय ध्वजा" 18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2024 (मिफ) में दिखाई जाएगी। विश्व के चुनिंदा फिल्म फेस्टिवल्स में शामिल मिफ का शुभारंभ 15 जून को शाम 5 बजे मुंबई के नेशनल परफोर्मिंग आर्ट्स सेंटर में होगा।

फिल्म अजय ध्वजा का चयन "भारत अमृत काल में" केटेगरी में किया गया है। फिल्म में भारत देश के राष्ट्रीय ध्वज की गौरवगाथा और इतिहास का विस्तार से संगीतमय चित्रण किया गया है। फिल्म का निर्देशन और छायांकन मध्यप्रदेश माध्यम के फिल्म प्रभाग के शाखा प्रमुख संजय विजयवर्गीय ने किया है। उन

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 जून को नेमावर और शुजालपुर में "जल-गंगा संवर्धन" अभियान में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 जून रविवार को देवास जिले के नेमावर और शाजापुर जिले के शुजालपुर में "जल-गंगा संवर्धन" अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेमावर के दंडी आश्रम स्थित अनोली बाबा के शिष्य की पंच समाधि स्थल काजलपुर, नागर घाट पर श्रमदान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रात: 9:30 बजे नेमावर पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री प्रात: 10:30 बजे नेमावर से प्रस्थान कर प्रात: 11 बजे शुजालपुर पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेमावर में सिद्धनाथ बाबा के दर्शन भी करने जाएंगे। वे यहां जन प्रतिनि

Read more

22वीं सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चौम्पियनशिप (रायफल/पिस्टल) में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते 03 पदक

म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी ग्राम गौरा भोपाल में 22वीं सुरेन्द्र सिंह मैमोरियल शूटिंग चौम्पियनशिप (रायफल/पिस्टल) का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय रायफल महासंघ, नई दिल्ली के तकनीकी सहयोग से किया जा रहा है।

मध्यप्रदेश के खिलाडियों ने 01 रजत और 02 कांस्य सहित 03 पदक अर्जित किये

प्रतियोगिता में आज दिनांक 08.06.2024 को म.प्र. की खिलाडी कु. सुनिधि चौहान ने 50 मी. रायफल प्रोन-वूमेन स्पर्धा में 01 कांस्य पदक, एवं 50 मी. रायफल प्रोन जूनियर वूमेन स्पर्धा में कु. नुपुर कुमरावत ने  01 रजत और 50 मी. रायफल प्रोन-वूमेन टीम स्पर्धा में कु. सुनिधि चौहान, कु. नुपुर कुमरावत और कु सौम्या रघुवंशी ने 01 कांस्य स

Read more

जल स्त्रोतों को संरक्षित करने सभी आगे आयें - राज्यमंत्री श्रीमती बागरी

मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा है कि जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये सभी नागरिकों को आगे आना होगा। जल स्त्रोतों के पुनर्जीवन के लिए सभी नागरिकों को एकजुट होकर समन्वित प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि तालाबों को सहेजने की आवश्यकता है। सभी को मिलकर प्रयत्न करना होगा कि तालाबों में पानी हमेशा भरा रहे। 

नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए चलाये जा रहे जल-गंगा संवर्धन अभियान में शनिवार को सतना के अमौधा तालाब में आयोजित सफाई कार्यक्रम को सं

Read more

जिस जल से हमारी पीढ़ियां समृद्ध हुईं हैं, उद्गम के उस स्रोत को सुरक्षित रखना हमारा नैतिक कर्तव्य - मंत्री श्री पटेल

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल जल-गंगा संवर्धन अभियान के तहत नदियों के उद्गम स्थलों की मानस यात्रा कर रहे हैं। कभी स्वयं ट्रैक्टर चलाकर तो कभी दुर्गम चोटी पर पैदल चढ़ाई कर वे नियमित रूप से उद्गम स्थलों के दर्शन कर वहाँ पौधरोपण कर रहे हैं। मंत्री श्री पटेल जन समुदाय से चर्चा कर उन्हें जल संरक्षण के प्रति नई चेतना और ऊर्जा से भरने के लिए जन जागृति कार्यक्रम में भी सहभागी बन रहे हैं।

नदियों का संरक्षण, प्रकृति के प्रति है हमारी संवेदना का प्रतीक

मानस यात्रा के चौथे दिन मंत्री श्री पटेल ने रायसेन जिले के ग्राम अमरावत खुर्द रीछन(पलकमती) न

Read more

“इतिहास के पन्ने"- म.प्र. की विरासत पर आधारित दुर्लभ अभिलेखों/छायाचित्रों की प्रदर्शनी 9 से 15 जून तक

विश्व अभिलेख दिवस के अवसर पर 9 जून से मध्यप्रदेश की अभिलेखीय विरासत पर आधारित दुर्लभ अभिलेखों एवं छायाचित्रों की प्रदर्शनी “इतिहास के पन्ने”(1818-1956) का आयोजन किया जा रहा है। भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित राज्य संग्रहालय में आयोजित प्रदर्शनी 15 जून तक रहेगी।

प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश की भूतपूर्व रियासतों की झलक, तत्कालीन राजनैतिक घटनाओं, प्रशासनिक निर्णयों तथा अन्य विषयों से संबंधित ऐतिहासिक दस्तावेजों को प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश की विभिन्न रियासतों के शासकों के छायाच

Read more

"जल-गंगा संवर्धन" अभियान को लेकर नागरिकों में उत्साह, जल स्रोतों के लिए कर रहे हैं श्रमदान

जल-संवर्धन अभियान के तीसरे दिन भी आम नागरिकों ने उत्साह पूर्वक जल स्रोतों की सफाई की। उल्लेखनीय है कि 5 जून को राजधानी में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आम नागरिकों से इस अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया था। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्थानीय निकाय अपने-अपने स्तर पर गतिविधियां संचालित कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इस विशेष अभियान में निकाय स्तर पर जन-सम्मेलन बुलाया गया जिसमें प्रमुख रूप से संबंधित निकाय के जन प्रतिनिधि, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, म

Read more

उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार के नेतृत्व में शुजालपुर में जमधड़ नदी के गहरीकरण का कार्य का शुभारंभ

राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे “जल-गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार के नेतृत्व में शनिवार को शाजापुर जिले के शुजालपुर में जमधड़ नदी में सफाई अभियान चलाकर जनसहयोग से गहरीकरण कार्य का प्रारंभ किया गया।

उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार ने आमजनों को स्वच्छता का संकल्प दिलाते हुए कहा कि नदी में कचरा न फेकें एवं अपने आस-पास की जगह को साफ रखकर गंदे पानी को नदी में मिलने से रोकें। जमधड़ नदी के संरक्षण में सहभागिता करें। अभियान में विभिन्न जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों ने सहभागिता की।

Read more

पिछड़ा वर्ग की अभ्यर्थी सुश्री पाटकर ने एम.पी.पी.एस.सी में पाई पहली रैंक

पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने सुश्री अंकिता  पाटकर को राज्य लोक सेवा परीक्षा में पहली रैंक पाने पर गुलदस्ता, शॉल  श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। पिछड़ा वर्ग की अभ्यर्थी सुश्री पाटकर  ने राज्यमंत्री श्रीमती गौर के निवास कार्यालय  पहुंच कर उनसे भेंट की।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने सुश्री पाटकर के राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पहली रैंक प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन होने पर शुभकामनाएं दी। सुश्री पाटकर ने बताया कि उन्होंने राज्य सरकार की पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को निःशुल्क कोचिंग देने की योजन

Read more