मध्य प्रदेश

घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में राहत देने 24 हजार 420 करोड़ रूपये की सब्सिडी

प्रदेश के घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को विगत वर्षों की तरह वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये लागू टैरिफ दरों में राहत देने के लिये बिजली कंपनियों को अनुमानित 24 हजार 420 करोड़ 8 लाख रूपये की सब्सिडी देने का निर्णय राज्य शासन द्वारा लिया गया है। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि यह सब्सिडी अटल गृह ज्योति योजना, अटल कृषि ज्योति योजना, टैरिफ सब्सिडी और नि:शुल्क विद्युत प्रदाय योजना में दी जायेगी।

Read more

अर्बन परियोजनाओं में स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी बिन्दुओं की समीक्षा

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी के अमरकंटक भवन स्थित मुख्यालय में जर्मन बैंक केएफडब्ल्यू सहायतित परियोजनाओं में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से जुड़े विषयों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में कम्पनी के अतिरिक्त प्रबंधक संचालक श्री के.एल. मीणा ने कहा कि केएफडब्ल्यू के विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों का पालन किया जायेगा।

साइट्स पर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से जुडे़ मामलों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए जो भी कमी होगी उसे दूर कर हेल्थ और सेफ्टी व्यवस्थाओं का सत्या

Read more

नगरीय क्षेत्रों में 15 जुलाई से पौधरोपण अभियान

प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में 15 जुलाई से 15 सितम्बर तक व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया जायेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पौधरोपण को बढ़ावा देने के निर्देश दिये हैं। इस उद्देश्य से नगरीय क्षेत्र में पूरे 2 माह पौधरोपण अभियान चलेगा। शहरी क्षेत्रों में एक करोड़ 75 लाख पौधों को रोपा जायेगा।

राज्य शासन ने नगरीय विकास एवं आवास विभाग से सभी कलेक्टर्स को निर्देश जारी किये हैं। सभी जिला कलेक्टर के नेतृत्व में अन्य विभागों के साथ मिलकर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। वर्षाकाल में अधिक से अधिक

Read more

जीवन और प्रकृति के संरक्षण के लिए नदियों को अविरल और पवित्र रखना ज़रूरी -मंत्री श्री पटेल

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल की मानस यात्रा का कारवां छिंदवाड़ा पहुँचा। उन्होंने छिंदवाड़ा जिले की पेंच नदी के उद्गम स्थल पर पूजन, वृक्षारोपण कर जन-संवाद किया।

जन-संवाद करते हुए मंत्री श्री पटेल ने कहा कि नदियों के उद्गम पर जाकर ऐंसा लगता है कि प्रकृति ने हर कोशिश की है मानवीय सभ्यता को जीवित रखकर उन्हें जीवन देने की। मनुष्य ने इन नदियों के प्रति जो उपेक्षा पूर्ण रवैया अपनाया है, वह बहुत ही खतरनाक है। हमें अपने आने वाली पीढ़ियों के लिए इन

Read more

प्रदेश के सभी मुख्यालयों में दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का काउंटडाउन कार्यक्रम आयोजित हुआ

भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष की थीम "स्वयं एवं समाज के लिए योग (Yoga For Self and Society)" निर्धारित की गई है। इस तारतम्य में आयुष विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रति जागरूकता लाने के लिए शुक्रवार सुबह प्रदेश भर में एक साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समस्त मुख्यालयों में एक साथ आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के काउंटडाउन कार्यक्रम में समाज के प्रत्येक आयुवर्ग के लगभग 15 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में 11 दिसम्बर 2014 को सर्वसम्मति  से योग की म

Read more

वेंडर्स अगर सामान बेचने के लिये बच्चे का इस्तेमाल करते हैं, तो एफआईआर करायें

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष श्री प्रियंक कानूनगो ने शुक्रवार को मंत्रालय में बाल अधिकारों के लिये बनाये गये कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के मद्देनजर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। श्री कानूनगो ने कहा कि प्राय: हर चौराहे पर यह देखा जाता है कि छोटे बच्चे विभिन्न प्रकार की सामग्री बेच रहे हैं। इस पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि वेंडर्स अगर सामान बेचने के लिये बच्चों का इस्तेमाल करते हैं, तो एफआईआर करायें।

श्री कानूनगो ने कहा कि प्राय: देखा गया है कि विभिन्न चौराहों पर छोटे बच्चों से भिक्षावृत्ति कराई जा रही है। साम

Read more

अंकसूची और डिग्री वितरण की कार्रवाई त्वरित गति से करें : श्री मंगुभाई पटेल

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि परीक्षा परिणाम घोषित हो जाने पर अंकसूची और डिग्री के वितरण कार्य तेज़ी से करें। आगामी एक माह में डिग्रियों का वितरण सुनिश्चित करे, वितरण की स्थिति लंबित नहीं रहे। डीजीलॉकर में भी अंक सूचियां एवं डिग्री तत्काल अपलोड करे। इससे विद्यार्थियों को आगामी प्रवेश या प्लेसमेंट आदि में दिक्कत नहीं होगी। श्री पटेल ने कहा कि कुलगुरू छात्र-छात्राओं के अभिभावक बन कर उनकी परेशानियों को दूर करने का आत्मीय प्रयास करे।

राज्यपाल श्री पटेल उक्त निर्देश ने प्रदेश के सभी शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलगुरुओं की बैठक में दिए। राजभवन के सांदीपनि सभ

Read more

कोरेक्स तथा अन्य नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए सघन जाँच करें - उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कलेक्ट्रेट सभागार रीवा में कानून व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पुलिस रात्रिकालीन गश्त बढ़ाए। कोरेक्स, गांजा तथा अन्य नशीले पदार्थ पूरी युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे हैं। इसका जिले में प्रवेश रोकने के लिए सीमाओं पर कड़ी जाँच करें। कोरेक्स के मूल स्रोतों पर चोट करें। एनडीपीएस एक्ट की तरह नशे के विरूद्ध कड़े वैधानिक प्रावधान बनाने के लिए पड़ोसी राज्यों से भी अनुरोध किया जाएगा। शराब की अवैध बिक्री कड़ी कार्रवाई करें जिससे दोबारा इस कार्य को करने की कोई हिम्मत न कर सके।

Read more

आशा, एएनएम बहनें, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पोलियो अभियान में अपनी भूमिका निभायें - उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आशा एवं एएनएम बहनों को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से आगामी 23 जून को आयोजित होने वाले पोलियो अभियान में अपनी भूमिका का निर्वहन करने की अपील की है। उन्होंने एएनएम व आशा बहनों को संबोधित पत्र में कहा है कि विगत वर्षों में आप सभी के अथक प्रयासों से हम प्रदेश में पोलियो उन्मूलन तथा मातृ एवं नवजात शिशु टिटनेस का निर्मूलन कर सके हैं। कोविड महामारी में भी आप सभी ने सराहनीय कार्य किया है जिसके लिए आप बधाई के पात्र हैं।

अभिभावकों से नौनिहालों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि विश्व के अधि

Read more

मुकुंदपुर टाइगर सफारी का होगा विस्तार

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा है कि महाराजा मार्तण्ड सिंह व्हाइट टाइगर सफारी एवं रेशक्यू सेंटर का विस्तार किया जायेगा। टाइगर सफारी के द्वितीय चरण के विस्तार में नई सफारी स्थापित की जायेगी। जिसमें यलो टाइगर, लायन एवं जेब्रा प्रजाति के जानवरों की सफारी होगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने वन विभाग के अधिकारियों को टाइगर सफारी के विस्तारीकरण के लिये आगामी 20 वर्ष की प्लानिंग कर मास्टर प्लान तैयार कर शासन स्तर से स्वीकृत कराने के निर्देश दिये। जयंती कुंज रीवा के रेस्ट हाउस में वन विभाग के अधिकारियों की बैठक में उप मुख्यमंत्री ने मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी के द्वित

Read more