मध्यप्रदेश की नई आबकारी नीति वर्ष 2025-26 जारी
मध्यप्रदेश की नई आबकारी नीति के अनुसार प्रदेश में घोषित पवित्र क्षेत्रों में मदिरा दुकानों को 1 अप्रैल 2025 से बंद कर दिया जाएगा। इनमें उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मण्डलेश्वर, ओरछा, मैहर, चित्रकूट, दतिया, पन्ना, मंडला, मुलताई, मंदसौर, अमरकंटक, सलकनपुर, बरमान कला, लिंगा, बरमान खुर्द, कुंडलपुर, बांदकपुर शामिल है। नई आबकारी नीति के अनुसार 1 अप्रैल 2025 से इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के वाइन आउटलेट के लाइसेंस जारी नहीं किए जाएंगे एवं उनके संचालन की अनुमति भी नहीं होगी।
नये जिलों में मदिरा दुकानों का संचालन एवं प्रशासन वहां के जिला कलेक्टरों के अधीन किया जाएगा। जनजातीय बंधुओ
Read moreमेहनत एवं ईमानदारी से किये गये कार्य का मिलता है सकारात्मक परिणाम: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मेहनत एवं ईमानदारी से किये गये कार्य का सकारात्मक परिणाम मिलता है। उन्होंने पूज्य पिता जी की स्मृति में आयोजित किये जा रहे टूर्नामेंट के आयोजकों बधाई दी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पूर्वजों की स्मृति आने वाली पीढ़ी का मार्ग प्रशस्त करती है। उप मुख्यमंत्री ने अपने गृह ग्राम ढ़ेरा में स्व. भैयालाल शुक्ल स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता व उप विजेता टीम को नगद पुरस्कार व ट्राफी प्रदान की।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि पूर्वजों का स्मरण मेहनत व ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा देता है। मेरे पूज्य पिता
Read moreकृषि महाविद्यालय रीवा में 12 करोड़ से अधिक लागत के किये जायेंगे विकास कार्य : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कृषि महाविद्यालय परिसर रीवा में कन्या छात्रावास भवन तथा श्री अन्न प्रसंस्करण एवं भण्डारण भवन का लोकार्पण किया। इनका निर्माण एक करोड़ 5 लाख रूपये की लागत से कराया गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा कृषि महाविद्यालय 1952 से स्थापित है। इसके भवन निर्माण तथा अधोसंरचना विकास के अन्य कार्यों की बहुत आवश्यकता है। इसके लिए बनायी गयी 12 करोड़ 37 लाख रूपये की कार्ययोजना विश्वविद्यालय से मंजूरी मिलने के बाद शीघ्र लागू होंगी। महाविद्यालय में नये संकायों के खोलने, प्राध्यापकों की नियुक्ति तथा शोध के लिए सुविधाएँ उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास
Read moreग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर सरकार के साथ भोपाल का आम आदमी है तैयार
सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री एवं बेस्ट के सरंक्षक विश्वास कैलाश सारंग ने आगामी 24-25 फरवरी को भोपाल में होने जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के संबंध में ‘भोपाल एक साथ टीम-BEST’ की बैठक लेकर अभी तक किये कार्यों की समीक्षा की। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि यह शहरवासियों के लिये हर्ष का विषय है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भोपाल में आयोजित होने जा रही है। समिट के दौरान भोपालवासी ही अपने शहर के ब्रांड एम्बेसडर बनें। उन्होंने नागरिकों से आहवान किया है कि समिट में देश-विदेश से आने वाले सभी अतिथियों का स्वागत ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के साथ हो। जिसमें एयरपोर्ट से लेकर मुख्य
Read moreसड़कों के निर्माण को समय-सीमा में पूरा करें : लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा है कि सड़कों के निर्माण को समय-सीमा में पूरा किया जाये। निर्माण कार्य में विलंब उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि टाइम एक्सटेंशन नियमों को अधिकारी सख्त बनाये। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह रविवार को इंदौर में इंदौर संभाग की विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री श्री सिंह ने विलंब से चल रहे निर्माण कार्यों पर नाराजगी जताई और समय सीमा निर्धारित करने तथा टाइम एक्सटेंशन नियमों को सख्त बनाने के निर्देश दिए। सभी कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण करने के लिए ठेकेदारों और अधिकारियों को कहा।
बैठक में मंत्री श्री सिंह ने
Read moreशिक्षा की बेहतरी के लिये स्कूलों का हो नियमित निरीक्षण
स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि शिक्षा की बेहतरी के लिये स्कूलों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाना चाहिये। इसके लिये जिला शिक्षा अधिकारी व्हाटसअप ग्रुप तैयार करें, जिसमें प्रतिदिन की गतिविधियों का अपडेट और निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार की जाये। मंत्री श्री सिंह रविवार को नरसिंहपुर में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में तेन्दूखेड़ा विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल भी मौजूद थे।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि शिक्षकों के प्रशिक्षण का कैलेण्डर बनाया जाये और उसके अनुसार प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाये। उन्ह
Read moreधर्मशाला सनातन धर्म और सामाजिक परंपराओं का प्रतीक है धर्मशालाएँ: मंत्री श्रीमती गौर
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि सामाजिक सहयोग से तैयार धर्मशालाएं मात्र ईंट गारे का भवन नहीं है, ये सनातन धर्म, परंपराओं, आराध्य भगवान श्री कृष्ण के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का एक प्रमुख केन्द्र भी है। राज्य मंत्री श्रीमती गौर रविवार को सीहोर के ग्राम सावंतखेड़ी (लक्ष्मीपुर) आष्टा में यादव अहीर समाज धर्मशाला के लोकार्पण एवं जीर्णोद्धार कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।
राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि यादव समाज के सामाजिक बंधुओं ने एक संकल्प लेकर समाज की धर्मशाला के निर्माण कार्य को समय पर पूरा कि
Read moreउप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बेला-सिलपरा बाईपास सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में निर्माणाधीन बेला-सिलपरा बाईपास मार्ग का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने बाईपास मार्ग में बनाये जा रहे पुलों के निर्माण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बेला से सिलपरा बाईपास का निर्माण पूरा होने से रीवा शहर में रिंग रोड के दोनों भाग पूरे हो जायेंगे। जबलपुर तथा सतना की ओर से आने वाले एवं सीधी और सिंगरौली को जाने वाले वाहनों को बेला से सीधा मार्ग मिल जायेगा। बाईपास का निर्माण पूरा होने से रीवा में वाहनों का दबाव घटेगा। यह बाईपास रीवा के साथ-साथ सीधी और सिंगरौली जिले के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण हैं
Read moreआचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास का देवलोक गमन आध्यात्मिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास महाराज के देवलोक गमन पर शोक प्रकट किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परम रामभक्त का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है, उनके मंगलकारी विचार और भक्तिमय व्यक्तित्व समस्त सनातन जगत को धर्म और मानव कल्याण के पथ पर चलने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त शिष्यों और अनुयायियों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान कर
Read moreप्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का समय निकट है। विभिन्न देशों के वाणिज्यिक दूतावासों के माध्यम से प्रदेश में व्यापार और उद्योग की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आवश्यक समन्वयकिया जा रहा है। इस क्रम में विश्व स्तरीय आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न देशों के राजदूतों के साथ नई दिल्ली में विचार-विमर्श के लिए बैठक रखी गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के युवा, महिला, किसान और गरीबों का जीवन बेहतर हो, इस उद्देश्य से कृषि के साथ उद्योगों को भी प्रदेश में आवश्यक अधोसंरचना और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस क्रम में
Read more