मध्य प्रदेश

संचालनालय वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली का पुनगर्ठन कर 47 नवीन पदों के सृजन एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के गठन का अनुमोदन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंत्रालय में हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा वित्त विभाग के अंतर्गत संचालनालय वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली का पुनर्गठन मान्य करते हुये 47 नवीन पदों के सृजन तथा नियमों में संशोधन एवं (पी.एम.यू) प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के गठन का अनुमोदन किया गया। इस निर्णय से प्रदेश के वित्तीय प्रबंधन की गुणवत्ता एवं सटीकता में और सुधार होगा। संचालनालय वित्तीय प्रबंध सूचना प्रणाली वर्ष 1980 से अस्तित्व में है। इसके माध्यम से राज्य शासन के आय-व्यय का निरंतर अनुश्रवण, राज्य शासन के मुख्य तथा अनुपूरक बजट,राज्य शासन के नगद शेष का अ

Read more

साइबर तहसील 2.0 का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश सरकार की अभिनव पहल साइबर तहसील 2.0 का शुभारंभ मंगलवार को मंत्रालय में किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में सुशासन के अंतर्गत संचालित साइबर तहसील 1.0 की सफलता के बाद प्रदेश सरकार की अभिनव पहल है। साइबर तहसील 2.0 में संपदा से प्राप्त अविवादित आंशिक खसरों के क्रय विक्रय आधारित नामांतरण प्रकरणों में क्षेत्रीय तहसील स्तर पर एण्ड टू एण्ड ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से त्वरित निराकरण किया जायेगा।

प्रमुख राजस्व आयुक्त श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में प्रतिवर्ष अवि

Read more

इंदौर और जबलपुर शहरी क्षेत्र में सिटी फारेस्ट बनाने की तैयारी तेज

लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग द्वारा इंदौर और जबलपुर शहरी क्षेत्र में नगर वन (सिटी फारेस्ट) विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिये विभाग द्वारा योजनाबद्ध तरीके से तेजी से कार्य किया जा रहा है। विभाग द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 की कार्य योजना में नगर वन विकसित करने संबंधी प्रस्ताव रखा गया है।

लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग द्वारा नेशनल टेक्सटाईल कॉर्पोरेशन से इंदौर, उज्जैन, भोपाल एवं बुरहानपुर जिले की बंद मिलों की भूमि को पुनः राज्य शासन के पक्ष में बंदोबस्त (वैष्ठित) कर लिया गया है। इसके विरुद्ध नेशनल टेक्सटाइल कॉर्पोरेशन ने इंदौर, उज्जैन एवं भोपाल की भूमि के संबं

Read more

स्पेस टेक्नोलॉजी में म.प्र. ने पहली बार निवेश के लिए बढ़ाया कदम

राज्य की विकास योजनाओं में नवीन तकनीक की सहायता लेने और उपयोग बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश पहली बार स्पेस टेक कंपनियों को निवेश के लिए आमंत्रित कर रहा है।

स्पेस टेक्नोलॉजी सेक्टर में मध्यप्रदेश में पहली बार निवेश प्राप्त करने के लिए कदम बढ़ाया है। स्पेस टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम कर रही कंपनियां उपग्रह चित्रण और डाटा एनालिटिक्स की सेवाएं उपलब्ध कराती है। उपग्रह के माध्यम से वैश्विक निगरानी और डाटा की शुद्धता में सुधार होता है। यह कंपनियां अंतरिक्ष में प्रदूषण और कक्षीय वस्तुओं पर निगरानी के लिए नवीनतम तकनीकी विकसित कर रही है। इन कंपनियों का उद्देश्य अंतरिक्ष में

Read more

प्रकृति से जो पाया है उसे लौटाने का प्रयास है पौध-रोपण - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पौध-रोपण के लिए आरंभ किया गया, "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और वसुंधरा को संवारने के उनके मन के भाव और संकल्प का प्रकटिकरण है। पौध-रोपण का यह अभियान, परमात्मा से प्रकृति के रूप में जो हमें प्राप्त हुआ है, उसे वापस लौटाने का एक प्रयास भी है। विकास के क्रम में हुए प्रकृति के क्षरण की प्रतिपूर्ति करने और संतुलन बनाए रखने में भी पौध-रोपण से मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पौध-रोपण के "एक पेड़ माँ के नाम" कार्यक्रम अंतर्गत ऊर्जा विभाग के गोविंदपुरा स्थित निष्ठा परिसर में आयोज

Read more

मध्यप्रदेश को देश में ग्रीन स्टेट के रूप में पहचान दिलायें : मंत्री श्री विजयवर्गीय

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि नागरिकों को बेहतर सुविधा देने के लिये नगरीय निकायों में कैडरवाइज रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया में तेजी लायें। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में समृद्ध वन हैं, इस बात को ध्यान में रखते हुए विभाग मध्यप्रदेश को प्रदूषण मुक्त बनाने में श्रेष्ठ कार्य करते हुए इसे ग्रीन स्टेट के रूप में पहचान दिलाने की ठोस पहल करे। मंत्री श्री विजयवर्गीय आज भोपाल में मंत्रालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी भी मौजूद थीं। बैठक में विभाग के संकल्प प

Read more

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने की उत्तर प्रदेश की राज्यपाल से भेंट

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से राजभवन के अतिथि गृह में आज शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्रीमती पटेल का स्वागत किया। दोनों प्रदेशों के राज्यपालों ने परस्पर विकास के विभिन्न विषयों पर अनौपचारिक चर्चा कर उपहारों का आदान-प्रदान किया।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने मध्यप्रदेश के हस्तशिल्प उपहारस्वरूप उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल को प्रदान किए। उन्होंने चंदेरी के बुनकरों द्वारा निर्मित अंगवस्त्रम् और ब्रॉस की कलाकृति (कलश) उपहार के रूप में प्रदान किए। राज्यपाल श्री मंगुभ

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जबलपुर-सिवनी-बालाघाट मार्ग पर यात्रा कर अतिवृष्टि से उपजे हालात का लिया जायजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में अतिवृष्टि से उत्पन्न हालातों का जायजा लेने के लिये आज जबलपुर से सिवनी होते हुए बालाघाट तक सड़क मार्ग से भ्रमण किया। उन्होंने वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों और पशुओं के लिये पर्याप्त सुरक्षात्मक बंदोबस्त करने के निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों और आम नागरिकों को नियमानुसार क्षतिपूर्ति (मुआवजा) राशि दी जायेगी। मुख्यमंत्री का सड़क मार्ग से यात्रा के दौरान गाँव-गाँव में सभी वर्गों के लोगों के साथ जन-प्रतिनिधियों ने स्वा

Read more

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने एक परिसर में दो विद्युत कनेक्शन दिए जाने के संबंध में उपभोक्ताओं के घरों का किया निरीक्षण

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री मनु श्रीवास्तव के साथ लधेडी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के घरों एक परिसर में दो विद्युत कनेक्शन दिए जाने को लेकर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान लधेडी जोन के वार्ड क्रमांक 8 चौडे के हनुमान नगर निवासी श्री रमाशंकर मिश्रा के घर के निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने संबंधित अधिकारियों को बताया कि इनके चार पुत्र हैं, मकान एक है परंतु सभी का खाना अलग-अलग बनता है। इनके विद्युत कनेक्शन की समस्या को दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही चौडे के हनुमान नगर निवासी श्री राजेश शर्मा

Read more

जलाशयों की प्रतिदिन जल भराव की सतत निगरानी की जाएं: मंत्री श्री सिलावट

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के विभिन्न लघु, मध्यम और बड़े जलाशयों की प्रतिदिन जल भराव की सतत निगरानी, जल स्तर एवं जल भराव क्षमता प्रतिदिन विभागीय बेवसाइट में दर्ज की जावे एवं इसकी सूचना विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों एवं जिला प्रशासन को दी जाए।

जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट द्वारा जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता, बोधी कार्यालय, कोलार रोड भोपाल स्थित विभागीय राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ का निरीक्षण कर वर्तमान मानसून सीजन में विभागान्तर्गत निर्मित बांधों में जल भराव एवं इनसे संबंधित गेटों के ऑपरेशन से संबंधित जानकारी विभ

Read more