15 अगस्त से सॉफ्टवेयर संपदा-2 प्रारंभ करने की तैयारी
सभी जिलों में कृषि भूमि के खसरे के अंतरण के दस्तावेज पंजीकृत होने पर संपदा एप्लीकेशन से राजस्व विभाग के रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम के उपयोग से साइबर तहसीलों में स्वतः नामांतरण होना शुरू हो गया है। जल्दी ही इस संपदा सॉफ्टवेयर-2 का उपयोग शुरू हो जाएगा। इसे 15 अगस्त से शुरू करने की तैयारियाँ जारी हैं। सॉफ्टवेयर संपदा-2 का पायलट परीक्षण 4 जिलों - गुना, रतलाम, हरदा और डिंडोरी मुख्यालयों में उप पंजीयन कार्यालयों में सफलतापूर्वक किया गया। इस सॉफ्टवेयर में कई ऐसी विशेषताएं हैं, जो देश में पहली बार क्रियान्वित होंगी।
उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज मंत्रालय में पंज
Read moreपहले 15 दिन में 9 लाख 61 हजार प्रकरणों का निराकरण
प्रदेश में चल रहे राजस्व महा अभियान 2.0 के पहले 15 दिन में 9 लाख 61 हजार 245 प्रकरणों का निराकरण हुआ है। इनमें 85 हजार 147 नामांतरण 10 हजार 752 बंटवारा 4 हजार 970 अभिलेख दुरूस्ती और 8 लाख 60 हजार 376 नक्सा तरमीम के प्रकरण शामिल है। प्रकरणों का निराकरण राज्य, संभाग, जिला और तहसील स्तर पर रोजाना समीक्षा की जा रही है।
राजस्व महा अभियान 2.0 में 18 जुलाई से एक अगस्त तक सिंगरौली और रायसेन जिलों में कुल लंबित नामांतरण प्रकरणों में से 99 प्रतिशत से अधिक का और बैतूल, बड़वानी, दतिया, नर्मदापुरम, मण्डला, हरदा, सीहोर, सिवनी, जबलपुर, कटनी, देवास, नीमच, बालाघाट, मुरैना, डिण्डौरी एवं इंदौर जिले में कुल लंबित नामांतरण
Read moreकेंद्रीय कैबिनेट ने 6-लेन आगरा-ग्वालियर राष्ट्रीय हाई-स्पीड कॉरिडोर परियोजना को मंजूरी दी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 6-लेन आगरा-ग्वालियर राष्ट्रीय हाई-स्पीड कॉरिडोर की परियोजना स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, "एक केंद्र स्थित राज्य के रूप में, मध्य प्रदेश को 6-लेन आगरा-ग्वालियर राष्ट्रीय हाई-स्पीड कॉरिडोर परियोजना से बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और प्रदेश को आर्थिक लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में यह परियोजना देश के बुनियादी ढांचे को नए आयाम देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। परियोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय परिवहन ढांचे को मजबूत बनाना
Read moreऑल इण्डिया इन्डीपेन्डेन्ट कप कराते चैम्पियनशिप 2024 नई दिल्ली में
ऑल इण्डिया इन्डीपेन्डेन्ट कप कराते चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन 1 से 4 अगस्त 2024 तक नई दिल्ली में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में म.प्र. राज्य मार्शल आर्ट कराते अकादमी भोपाल के खिलाड़ियों ने खेल का शानदार प्रदर्शन कर 3 स्वर्ण 3 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 07 पदक अपने नाम किये।
मंत्री श्री सारंग ने की की सराहना
नई दिल्ली में आयोजित की जा रही ऑल इण्डिया इन्डीपेन्डेन्ट कप कराते चैम्पियनशिप 2024 में खेल अकादमी के पदक विजेता खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सराहना करते बधाई दी है।
उल्लेखनीय है कि 8 से 12 मई 2024 तक देहरादून में आयोज
Read moreअब रेल मंत्री के क्षेत्र से नहीं, पूरे देश में आवश्यकता को देखते हुए बढ़ती हैं रेल सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल रीवा के मध्य नई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री भगवान दास सबनानी, श्री विष्णु खत्री, भोपाल संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री आलोक शर्मा, होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री दर्शन सिंह, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय उपस्थित थीं।
वर्तमान में राजधानी भोपाल से रीवा जाने के लिए रेवांचल एक्सप्रेस प्रतिदिन सागर कटनी होकर जाती है। नई एक्सप्रेस ट्रेन इटारसी मार्ग से सप्ताह में दो दिन चलेगी
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की 40 लाख लाड़ली बहनों को दी 450 रुपए में गैस सिलेंडर की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रक्षा बंधन पर्व आने वाला है, हमारी ऐसी 40 लाख लाड़ली बहनें जिनके पास उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन है, उन्हें राज्य सरकार द्वारा अपने वित्तीय संसाधनों से 450 रूपए में गैस सिलेंडर की सब्सिडी देने की जो घोषणा की गई थी, उसे पूरा करने के लिए मद बनाकर आज कैबिनेट से आवश्यक स्वीकृति प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आंगनवाड़ी और पोषणाहार से जुड़ी बहनें अर्थात आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बहनों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का कवर देने का निर्णय भी मंत्रिपर
Read more28 अगस्त को ग्वालियर में होगा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश का अगला रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव ग्वालियर में 28 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय परिस्थिति और आवश्यकतानुसार कार्य किया जाए। परंपरागत उद्योग, धंधे और व्यापार व्यवसाय में लगे लोगों को भी अपनी गतिविधियों के विस्तार के लिए प्रोत्साहित किया जाए। सभी जिलों में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को समान रूप से बढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्री, सांसद एवं
Read moreलाड़ली बहनों को 450 रूपये में गैस रिफिल भुगतान योजनाओं का अनुमोदन
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने लाड़ली बहनों को 450 रूपये में गैस सिलेण्डर देने की योजना की कैबिनेट में स्वीकृति पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव की लाड़ली बहनों के प्रति स्नेह का परिणाम है कि उन्होंने राज्य सरकार के वित्तीय संशाधनों से लाड़़ली बहनों को यह लाभ देना निर्णय लिया है। इससे लगभग 40 लाख बहनें लाभान्वित होंगी।
श्री राजपूत ने बताया है किमंत्रि-परिषद द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के समस्त गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं और गैर PMUY अंतर्गत गैस कनेक्शनधारी ल
Read moreअंगदान/प्रत्यारोपण में इमर्जिंग स्टेट कैटेगरी में मध्यप्रदेश होगा पुरस्कृत
मध्यप्रदेश को 14वें भारतीय अंगदान दिवस (आईओडीडी) 3 अगस्त 2024 को "अंगदान/प्रत्यारोपण में उभरते राज्य/केंद्र शासित प्रदेश" पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा नई दिल्ली में मध्यप्रदेश को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत करेंगे । उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने समस्त विभागीय अधिकारियों और जागरूक नागरिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल अंगदान प्रक्रिया को सहज और जन-सुविधाजनक बनाने के लिए सतत प्रयासरत रहे हैं।
अंगदान जीवनदान है
उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पेरिस ओलंपिक में पदक प्राप्त करने पर मनुभाकर और सरबजोत सिंह को दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेरिस ओलम्पिक 2024 के 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्सड टीम इवेंट में मनु भाकर और श्री सरबजोत सिंह द्वारा कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बेटी मनु ने एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतकर न केवल नया इतिहास रचा है बल्कि देश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बन कर उभरी हैं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में यह भारत के नाम एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कामना की कि अन्य खिलाड़ी भी देश को इसी तरह गौरवान्वित करते रहेंगे।
Read more