समस्त महाविद्यालयों/विश्वविद्यालयों में 21 और 22 जुलाई को मनाया जाएगा
उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में दो दिवसीय गुरू पूर्णिमा उत्सव 21 जुलाई एवं 22 जुलाई को मनाया जाएगा। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. अनिल राजपूत ने बताया कि दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा उत्सव में विविध सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी। इसमें गुरु वंदना, संस्थान परिदृश्य, गुरु पूर्णिमा के ऐतिहासिक महत्व, गुरु-शिष्य परम्परा, शिक्षा में नैतिकता, योग और ध्यान, गुरु के आदर्श एवं शिक्षा में नवाचार आदि विविध विषयों पर वक्तव्य एवं चर्चा होगी। साथ ही विद्यार्थि
Read moreखेल मंत्री श्री सारंग ने फेंसर आर्यन सेन को दी बधाई
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने फेंसर आर्यन सेन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। फेंसिंग प्रशिक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि जय हिन्द अकादमी के फेंसर आर्यन सेन ने कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैम्पियनशिप में कास्य पदक अर्जित किया है। यह प्रतियोगिता न्यूजीलैंड में 12 से 19 जुलाई, 2024 को आयोजित की गई।
Read moreअध्ययन के लिए आयु की सीमा जरूरी नहीं - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पढ़ने के लिए आयु की सीमा नहीं होती। पढ़ना सबसे महत्वपूर्ण है। जिंदगी के इम्तिहान में यह आवश्यक है कि जो भी कार्य या दायित्व मिले उसे पूरा करें। अच्छे कार्य का अनुसरण दुनिया भी करेगी। जीवन में पांच गुरू होते हैं। माता, पिता, शिक्षक, आध्यात्मिक गुरू के अलावा दर्पण अर्थात आइना भी हमारे गुरू की तरह होता है। दर्पण हमें वास्तविकता का आभास कराता रहता है। हमारे मन में उठ रहे सवालों के उत्तर भी देता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरूवार को निजी न्यूज चैनल के स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायल बाघ शावकों की जीवन रक्षा के प्रयास की सराहना की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाघिन के घायल शावकों की जीवन रक्षा के लिए सीहोर जिला प्रशासन और भोपाल रेल मंडल द्वारा तत्परतापूर्वक की गई कार्यवाही की सराहना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सोमवार की सुबह सीहोर जिले में बुधनी के पास मिडघाट में बाघिन के तीन शावक रेल्वे ट्रैक दुर्घटना के शिकार हो गये थे। दुर्घटना में एक शावक की मृत्यु हो गई लेकिन शेष दो घायल शावकों का रेस्क्यू किया जाकर उपचार के लिये भोपाल के वन्य प्राणी चिकित्सालय लाने के लिए एक डिब्बे की विशेष ट्रेन की व्यवस्था की गई।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सराहना करते हुए कहा कि सीहोर जिला प्रशासन एवं रेल मंड
Read moreसिंचाई के क्षेत्र में मध्यप्रदेश के नए प्रयोग को गुजरात सरकार भी अपनाएगी: मंत्री श्री बावलिया
गुजरात के जल संसाधन मंत्री श्री कुंवर जी भाई मोहन भाई बावलिया ने आज प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट से उनके निवास पहुंचकर मुलाकात की। मंत्रीद्वय ने दोनों राज्यों की सिंचाई परियोजनाओं और आपसी सहयोग पर विस्तार से चर्चा की।
श्री कुंवर जी भाई बावालिया ने कहा कि सिंचाई के क्षेत्र में मध्यप्रदेश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यहां की मोहनपुरा कुंडलिया और केन बेतवा लिंक परियोजनाओं का न केवल भारत में अपितु विश्व की सिंचाई परियोजना में महत्वपूर्ण स्थान हैं। मैं आज यहां मध्य प्रदेश की मोहनपुरा कुंडलिया प्रेशराइज्ड पाइप सूक्ष्म सिंचाई परियोजना और
Read moreआर्थिक विकास के साथ पर्यावरण सामंजस्य ज़रूरी: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि विकास की गति तेज करने के साथ पर्यावरण के साथ सामंजस्य बहुत महत्वपूर्ण है। आगामी पीढ़ी को विभिन्न प्राकृतिक संसाधन जल, वायु, मृदा आदि अच्छी अवस्था में मिले यह वर्तमान पीढ़ी की ज़िम्मेदारी है। विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सतत कार्य करना जलवायु परिवर्तन की समस्या के दौर में अहम है और अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में सतत कार्य कर रही है। उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने भोपाल में द नेचर वालंटियर संस्था द्वारा भोपाल में पाई जाने वाली बर्ड्स की विभिन्न प्रजातियों की प्रामाणिक जानकारी पर आधा
Read moreदेश में मध्यप्रदेश पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना में पहले स्थान पर
मध्यप्रदेश ने पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना में देशभर में 11 लाख 95 हजार से अधिक ऋण वितरित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इनमें से 8 लाख 38 हजार स्ट्रीट वेंडर डिजिटली लेन-देन कर रहे है। इन स्ट्रीट वेंडरों को करीब 21 करोड़ रूपये की केश राशि बैंक से प्राप्त हुई है।
केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर एवं केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू 18 जुलाई को नई दिल्ली में प्रमुख सचिव श्री नीरज मण्डलोई को सिस्टमेटिक प्रोग्रेसिव एनेलेटिकल रियलटाईम रैंकिंग अवार्ड (स्पार्क) प्रदान करेंगे। अवार्ड समारोह इंडिया हेबीटेट सेंटर, नई दिल्ली में आयोजि
Read moreप्रदेश को विकास के मानकों में शीर्ष में ले जाने के लिए सरकार है संकल्पित: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश को विकास के मानकों में शीर्ष पर ले जाने के लिए सरकार संकल्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में डबल इंजन की मध्यप्रदेश सरकार जनहितकारी योजनाओं का तेज़ी से क्रियान्वयन कर हर व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित है। सरकार मिशन मोड पर कार्य कर रही है। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल भोपाल में निजी न्यूज़ चैनल के “विजनरीज़ ऑफ़ मध्यप्रदेश” कार्यक्रम में शामिल होकर संवाद कर रहे थे। उन्होंने मध्यप्रदेश में विकास के विजन और इस दिशा में किए जा रहे प
Read moreमुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा सिंगरौली जिले की घटना में मृतक परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंगरौली जिले के ग्राम तेंदुहा पोड़ी में घटी घटना में युवक के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतक के परिजन को शासन की ओर से 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Read moreप्रदेश का गौरव है बाबा महाकाल की सवारी- मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए संकल्प के साथ विकास का क्रम निरंतर जारी है। "सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास" के ध्येय वाक्य को अंगीकार करते हुए हम सभी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शासन की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ धरातल तक पहुँचाएं। जन सामान्य की मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और तत्परता से किया जाए। उन्होंने कहा कि जाति और निवास प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन के आस्था गार्डन में आयोजित जन सं
Read more