मध्य प्रदेश

आइये हम सब मिलकर सफल बनाए "एक पेड़ मां के नाम अभियान"

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के पुनीत अवसर पर 5 जून को बुद्ध जयंती पार्क में एक पौधा लगाकर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" के 111 वें एपिसोड में इस अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक देशवासी से अपनी मां के प्रति सम्मान स्वरूप कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने की मार्मिक अपील की थी। प्रधानमंत्री की उस मार्मिक अपील ने देशवासियों के दिलों को छू लिया और देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों के बीच अपनी मां के प्रति अपने सम्मान की अभिव्यक्ति के रूप में पौधे रोपित करने की होड़ लग गई। एक माह के अंदर

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भुट्टा महोत्सव का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने" भुट्टा महोत्सव" का शुभारंभ किया। महोत्सव का आयोजन नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के भोपाल स्थित निवास पर किया गया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भुट्टा एवं भुट्टे से बने व्यंजनों का स्वाद भी लिया। इस अवसर पर सांसद श्री वी.डी. शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग, महापौर श्रीमती मालती राय, श्री हितानंद शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर आयोजित भुट्टा महोत्सव में कलाकारों के दल द्वारा संगीतमयी प्रस्तुति दी गई। कार्य

Read more

कर्तव्य पथ पर मध्यप्रदेश टूरिज्म के फूड कियोस्क कूनो का उद्घाटन

दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर शुक्रवार को आवासीय आयुक्त श्री पंकज राग ने मध्यप्रदेश टूरिज्म के फूड कियोस्क 'कूनो' का उद्घाटन किया। यह कियोस्क कर्तव्य पथ के नॉर्थ विंग में शॉप नं 2 में खोला गया है। उद्घाटन समारोह में जनजातीय कलाकारों द्वारा इंडिया गेट लांस में भगोरिया नृत्य का प्रदर्शन भी किया गया।

कियोस्क में मध्य प्रदेश के विशिष्ट पकवान जैसे इंदौरी पोहा, इंदौरी भेल, भुट्टे की कीस, भल्ला पापड़ी चाट, गटपट चाट, गराडू चार्ट, मावा बाटी, कोदो हलवा, चावल-हरे चने का निमोना, नींबू पुदीना, सन्नाटा और सांची के दुग्ध उत्पाद उपलब्ध हैं। 

Read more

मध्यप्रदेश को मिला घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार

मध्यप्रदेश राज्य को घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार प्राप्त हुआ है। प्रदेश को मेलों और त्यौहारों को बढ़ावा देने के लिए भी सर्वश्रेष्ठ राज्य से पुरस्कृत किया गया है। दिल्ली में ये पुरस्कार आईटीसीटीए संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन एक्सपो-कॉन्क्लेव और यात्रा पुरस्कार के 9वें संस्करण में शुक्रवार 7 जुलाई को प्रदान किए गए। 

पुरस्कार अतिरिक्त प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड सुश्री बिदिशा मुखर्जी तथा मुख्य महाप्रबंधक, मप्र पर्यटन विकास निगम लिमिटेड श्री अमन मिश्रा ने ग्रहण किये। उप संचालक, मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड श्

Read more

आगामी 5 वर्षों में प्रदेश का बजट 7 लाख करोड़ रुपये वार्षिक तक ले जाने के प्रयास किये जायेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को उज्जैन में सेन्ट्रल इण्डिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश बजट सन्देश-2024 कार्यक्रम में शामिल हुए। यह आयोजन विक्रम विश्वविद्यालय के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ.अखिलेश कुमार पाण्डेय ने की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथजी महाराज, विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री विवेक जोशी, सेन्ट्रल इण्डिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स की उज्जैन इकाई के अध्यक्ष श्री माणकलाल गिरिया, उपाध्यक्ष श्री आनन्द बांगड़, सचिव श्री यशवंत जैन, श्री संजय अग्रवाल, श्री जगदीश अग्रवाल, श्री राजेन्द

Read more

मुख्यमंत्री डॉ.यादव और केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने बाबा महाकाल के दर्शन व पूजा- अर्चना की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश एवं प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की। मंदिर में श्री आशीष पुजारी, श्री विजय गुरु,श्री राजेश गुरु और श्री महेश पुजारी ने विधिवत पूजा संपन्न कराई।

विधायक श्री अनिल जैन कालूखेड़ा , श्री विवेक जोशी , श्री ओम जैन आदि जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहें।

Read more

ई-केबिनेट प्रणाली के सुगम संचालन के लिये अंतर्विभागीय समिति का गठन

राज्य शासन ने ई-केबिनेट प्रणाली के सुगम संचालन के लिये अंतर्विभागीयसमिति का गठन किया है। प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन, समिति के अध्यक्ष मनोनित किये गये है।

समिति में प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री, वित्त, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी (एन.आई.सी.) सदस्य होंगे। उप सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय सदस्य सचिव होंगे।

समिति के पास राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एन.आई.सी.) द्वारा क्रियान्वित की जा रही ई-केबिनेट प्रणाली की गोपनीयता एवं सुरक्षा व्यवस्था का दायित्व होगा। उक्त समिति एक माह के अंदर ई-केबिनेट प्रणाली व्यवस्था को क्रियान्वित करेगी।

Read more

भू-जल स्तर के गिरावट को रोकने के लिए अंतर्विभागीय समिति गठित

राज्य शासन द्वारा प्रदेश में भू-जल स्तर की गिरावट को रोकने के लिए अंतर्विभागीय समिति का गठन किया गया है। जारी आदेशानुसार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव समिति के अध्यक्ष नामांकित किये गये है।

समिति में अपर मुख्य सचिव जल संसाधन विभाग, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास विभाग, प्रमुख सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग एवं सचिव किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग को सदस्य एवं सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सदस्य सचिव होंगे। जल संरक्षण के साथ वॉटर हार्वेस्टिंग भवन अनुज्ञा में अनिवार्य रूप से जुड़ने एवं पर्यवेक्षण जल संरचनाओं को संरक्षित र

Read more

जल आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अंतर्विभागीय समिति गठित

राज्य शासन द्वारा प्रदेश में नदियों, तालाबों एवं बांधों में जल पर्यटन, खेल कूद, एम्बुलेंस, वाटर प्लेन, मोती की खेती और मछली पालन जैसी जल आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अंतर्विभागीय समिति का गठन किया गया है। समिति में जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव- अध्यक्ष मनोनित किया गया है।

समिति में पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव, सदस्य सचिव एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, विमानन विभाग के प्रमुख सचिव तथा मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग के सचिव-सदस्य होंगे।

Read more

गैस राहत अस्पतालों और औषधालयों में ओपीडी खुलने का समय तय

जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह के आदेश पर गैस राहत एवं पुनर्वास संचालनालय के अधीन गैस राहत अस्पतालों एवं औषधालयों में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) खुली रहने का समय तय कर दिया गया है। सभी गैस राहत अस्पतालों में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं शाम 5 बजे से 6 बजे तक ओपीडी खुली रहेगी। इसी तरह गैस राहत के सभी औषधालयों में सुबह 9 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक ओपीडी खुली रहेगी। गैस राहत संचालनालय द्वारा सभी गैस राहत अस्पतालों एवं औषधालयों को इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

सहायक संचाल

Read more