मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री यादव के साथ देवी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प "एक पेड़ मां के नाम" अभियान में इंदौर में आयोजित पौध-रोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव शामिल हुए। उन्होंने इंदौर पहुंचकर पहले देवी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने इस अवसर पर रुद्राक्ष के पौधों का रोपण भी किया।

इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री गोलू शुक्ला, श्री गौरव रणदिवे, श्री

Read more

मरीज़ों को सहज एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का प्रदाय सुनिश्चित करें: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल से मध्यप्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों के अधिष्ठाताओ ने भोपाल के निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। अधिष्ठाताओं ने पे-प्रोटेक्शन, लीव-प्रोटेक्शन, सर्विस-प्रोटेक्शन और नॉन-प्रैक्टिसिंग एलाउंस के बारे में उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल द्धारा किये जा रहे प्रयासों के लिये आभार व्यक्त किया। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने निर्देश दिये कि चिकित्सा महाविद्यालयों में छात्रों की शिक्षा बेहतर करने के लिये प्रयास करें। समस्त अधिष्ठाता अस्पताल के अधीक्षकों के साथ समन्वय कर मरीजों को सहज और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सकीय सेवाओं के प्रदाय के ल

Read more

भारतीय समाज सदैव से रहा है प्रकृति पूजक

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज इंदौर स्थित बीएसएफ रेंज क्षेत्र में वृह्द पौध-रोपण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए अपनी माताजी की स्मृति में पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने अपनी माताजी स्व. श्रीमती लीलाबाई श्री पूनमचंद जी यादव की स्मृति में बरगद का पौधा लगाया। केन्द्रीय मंत्री श्री यादव ने अपनी माताजी स्व. श्रीमती संतरा यादव, प्रदेश के नगरीय निकाय एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी माताजी स्व

Read more

कुपोषण मुक्त करने की पहल

मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में इन दिनों अलग-अलग लाल, हरे, पीले रंग के सूरजमुखी के फूल दिखाई दे रहे हैं। आप सोच रहे होंगे कि यहाँ सूरजमुखी फूल की कोई हाइब्रीड वेराइटी  की बात हो रही है। पर यहां बात बिल्कुल अलग है। दरअसल डिंडोरी जिले को कुपोषण से मुक्त करने की एक नई पहल शुरू की गई है। 

सूरज की तरफ मुँह कर हमेशा ऊर्जा और सकारात्मकता का संदेश देता सूरजमुखी का फूल जिले की आंगनवाड़ियों, वहाँ के घरों की दीवारों पर अलग-अलग रंगों में दिखाई देती है। यह आम लोगों के कौतुहल का विषय बना हुआ है। साथ ही लोगों को अपने घर पर हरे रंग के सूरजमुखी की चाह भी बढ़ गई है। यही नहीं आंगनवाड़ी केन्द्र

Read more

एमपी ट्रांसको का पौध-रोपण अभियान

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार ऊर्जा विभाग की बिजली कंपनियों में पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पौध-रोपण अभियान के तहत बालाघाट जिले सहित मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के विभिन्न सब स्टेशनों और रहवासी कालोनियों में वृहद पौध-रोपण किया।

एमपी ट्रांसको के विभिन्न सब स्टेशनों में 2000 पौधों के रोपण लक्ष्य के मुकाबले 3261 पौधों का रोपण किया गया।

बालाघाट जिले के मुख्यालय स्थित 132 के व्ही सबस्टेशन, जिले का एकमात्र 400 के व्ही सबस्टेशन किरणापुर, 132 के व्ही सबस्टेशन लांजी, 132 के व्ही सबस्टेशन बैहर, 132 के व्ही सबस्टेशन वारासिवनी, 132 के

Read more

बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने हुए अधोसंरचना निर्माण के उल्लेखनीय कार्य

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिये अधोसंरचना निर्माण के उल्लेखनीय कार्य किये गये हैं। ट्रांसमिशन व्यवस्था मजबूत करने के लिये वित्तीय वर्ष 2023-24 में 14 अति उच्चदाब उप केन्द्रों की स्थापना की गई है। साथ ही 26 अति उच्चदाब पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत किये गये हैं। कुल 818.170 सर्किट किलोमीटर अति उच्चदाब लाइन का निर्माण भी किया गया है।

वर्ष 2023-24 में 9 हजार 978 अतिरिक्त वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित

मंत्री श्री तोमर ने बताया कि 25 अतिरिक्त अति उच्चदाब पॉवर ट्रांसफार्मर की स्थापना एवं 40 अति उच्चदाब पॉवर ट्रांसफार्म

Read more

खाद्य मंत्री श्री राजपूत 8 जुलाई को ग्वालियर में रहेंगे

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत 8 जुलाई को ग्वालियर में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री राजपूत 9 जुलाई को दोपहर में भोपाल वापस आयेंगे।

Read more

एक पेड़ माँ के नाम अभियान में पौधरोपण की पहल देश के लिए मिसाल - प्रधानमंत्री श्री मोदी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में राजधानी भोपाल में बड़ी संख्या में पौधरोपण कर एक दिन में 12 लाख पौधे लगाने का रिकॉर्ड स्थापित करने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भोपाल के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भोपाल के मेरे भाई-बहनों की यह पहल देश भर के लिए मिसाल है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि ऐसे प्रयास पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितग्राहियों के खाते में साढ़े तीन हजार करोड़ रूपये की राशि की अंतरित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज टीकमगढ़ जिले के छिपरी ग्राम की विशाल जनसभा में मध्यप्रदेश में चल रही चार बड़ी योजनाओं में 2.89 करोड़ हितग्राहियों के बैंक खातों में 3575 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का अंतरण सिंगल क्लिक से किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के मध्यप्रदेश के 2.89 करोड़ हितग्राहियों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 3575 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया। मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना में 1.29 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते में 1574 करोड़ रुपए की राशि का भुगतान

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विकास भवन सभागृह का लोकार्पण

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विकास भवन सभागृह का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 6 जुलाई को प्रातः 9:30 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा की जाएगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह की विशिष्ट उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

उल्लेखनीय है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अरेरा हिल्स पर निर्मित विकास भवन अन्तर्गत सभागृह का निर्माण किया गया है। सभागृह का नामकरण डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागृह“

Read more