मध्य प्रदेश

हॉकफोर्स को मिली एक और बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार मध्यप्रदेश पुलिस नक्सल उन्मूलन को कटिबद्ध है। इसी तारतम्य में हॉकफोर्स ने बालाघाट जिले के कोठियाटोला के जंगल में सोमवार को एक हार्डकोर नक्सली सोहन उर्फ उकास उर्फ आयतु को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में मारा गया नक्सली तीस वर्षीय सोहन आईइडी (विस्फोटक) बनाने में एक्सपर्ट था। वह छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला है। यह मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में नक्सली गतिविधियों में संलिप्त था, जिस पर 14 लाख रुपए का इनाम घोषित था। उकास केबी डिवीजन का एसीएम था। उसके पास से 315 बोर की रायफल तथा केनवुड वायरलेस सेट बरामद किया गया है। Read more

साइटिस प्राणी प्रजातियों के अवैध व्यापार में फरार आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज

स्टेट टाइगर फोर्स मध्यप्रदेश भोपाल एवं क्षेत्रीय इकाई इंदौर द्वारा 25 मई, 2024 को प्रकरण में कार्रवाई करते हुए वन्य-प्राणी अपराध में संलग्न गिरोह के कार्तिक निवासी दिल्ली को 8 जून, 2024 को गिरफ्तार किया गया था।

आरोपी की निशानदेही पर प्रदेश के बाहर बुलंदशहर (उ.प्र.) में कार्रवाई करते हुए 9 जून, 2024 को भारी मात्रा में अनुसूची-IV में सूचीबद्ध, दुर्लभ जीवित प्राणी प्रजातियों के 40 से ज्यादा प्राणी प्रजातियां (विदेशी वन्य-प्राणी) जप्त किये गये। प्रकरण में फरार आरोपी उत्कर्ष अग्रवाल की अग्रिम जमानत याचिका अतिरिक्त विशेष सत्र न्यायालय इंदौर ने विस्तृत सुनवाई के बाद प्रकरण की गंभीरता

Read more

खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने माँ की पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को किया सम्मानित

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपनी माता स्व. श्रीमती ज्ञानबाई सिंह की पुण्य तिथि पर रविवार को राजधानी के आसरा वृद्धाश्रम में 85 बुजुर्गों को शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी वृद्धजनों का हाल-चाल जाना तथा उनकी समस्याओं को सुना। बेटे के समान स्नेह कर रहे मंत्री को अपने बीच पाकर बुजुर्गों ने भी श्री राजपूत को ढेर सारा आशीर्वाद दिया और लाड प्यार किया। इस दौरान बुजुर्गों ने आयुष्मान कार्ड बनने में दिक्कत की बात बताई। मंत्री श्री राजपूत ने अधिकारियों को तत्काल सरलता से आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। उन्हो

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती ठाकुर ने भेंट की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने स्टेट हैंगर पर भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से श्रीमती ठाकुर से भेंट के दौरान महिला एवं बाल विकास के विभिन्न विषयों एवं धार लोकसभा क्षेत्र के विकास के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। 

Read more

राज्यपाल श्री पटेल ने नव नियुक्त मंत्री श्री रामनिवास रावत को शपथ दिलाई

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने सोमवार को राजभवन में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री के रूप में श्री रामनिवास रावत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, श्री राजेन्द्र शुक्ल, पंचायत और ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्र

Read more

मुरैना में 70 लाख की वसूली के लिए 23 कनेक्शन काटे, चोरी के 16 केस बनाए

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा इन दिनों बकाया बिजली बिल वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुरैना में 70 लाख रुपए बकाया राशि की वसूली के लिए बिजली कंपनी की टीम ने गत दिनों बाल निकेतन रोड पर 23 घरों के कनेक्शन काट दिए और 16 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के केस बनाए। शहर में इन दिनों बिजली कंपनी का राजस्व वसूली अभियान चल रहा है। इसमें बिजली चोरी पर भी फोकस है। कलेक्टर मुरैना ने बिजली कंपनी को एक थानेदार, एक हवलदार व तीन सिपाही कोतवाली थाने से उपलब्ध कराए हैं।

बिजली कंपनी की टीम ने गत दिनों गोपालपुरा बाल निकेतन रोड मुरैना पहुंचकर 23 बड़े बकायादारों के घर जाक

Read more

एक वर्षीय सेवा कालीन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के लिये आवेदन 15 जुलाई तक

प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग में एक वर्षीय सेवा कालीन प्रशिक्षण (अग्रेंजी भाषा) प्रारंभ किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण राज्य शिक्षा केन्द्र के अंतर्गत संचालित आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान (इंग्लिश लैंगवेज टीचिंग इन्स्टीट्यूट) में दिया जाएगा। यह पाठ्यक्रम बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से संबद्ध है।

राज्य शिक्षा केन्द्र ने स्कूल शिक्षा विभाग के शिक्षकों से प्रशिक्षण के लिये आवेदन आमंत्रित किये हैं। आवेदन 15 जुलाई 2024 तक जमा कराये जा सकते हैं। जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को पत्र लिखकर प्रत्येक जिले से कम से कम 2 पात्र आवेदकों के आवेदन rsk.mponline.gov.in के

Read more

जन और जनजातीय संस्कृति के विकास में अव्वल मध्यप्रदेश

जनजातीय वर्ग के समग्र विकास के लिये राज्य सरकार बेहद संवेदनशील है। इस वर्ग के लिये सरकार की संवेदनशीलता इसी तथ्य से परिलक्षित होती है कि सालाना बजट 2024-25 में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति (उप योजना) के लिये 40 हजार 804 करोड़ रूपये बजट आवंटित किया गया है। यह बजट वर्ष 2023-24 से 3 हजार 856 करोड़ रूपये (करीब 23.4 प्रतिशत) अधिक है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जनजातीय वर्ग के कल्याण और इन्हें समर्थ बनाने की संवेदनशील पहल पर ही इस वर्ष जनजातीय कार्य विभाग को पहले से अधिक धनराशि आवंटित की गई है। जनजातीय बंधुओं और इनकी समृद्ध संस्कृति के संरक्षण और विकास के लिये सरकार द्वारा अनेक नवाच

Read more

प्रदेश में 3.42 लाख मीट्रिक टन मत्स्योत्पादन का लक्ष्य किया गया हासिल

प्रदेश में 10 जुलाई को मछुआ दिवस मनाया जायेगा। इस संबंध में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार ने मछुआरों को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि प्रदेश में मछली पालन को प्रोत्साहित कर बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। पिछले वर्ष प्रदेश में 3 लाख 42 हजार मीट्रिक टन मत्स्योत्पादन का लक्ष्य हासिल किया गया। उन्होंने कहा कि मछुआरों की सहकारी समितियों से आगामी वर्ष में प्रदेश में 3 लाख 90 हजार मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा।

राज्यमंत्री श्री पंवार ने अपने संदेश में क

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने की भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने रविवार सुबह उज्जैन के जगदीश मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगलकामनाएं की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परंपरा अनुसार पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर चहुँओर बड़ा ही हर्ष और आनंद का वातावरण हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेडा, श्री विवे

Read more