उज्जैन

जलमग्न होने वाली पुल पुलियों पर सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय किए जाएं : संभागायुक्त श्री गुप्ता

उज्जैन, संभागायुक्त उज्जैन श्री संजय गुप्ता ने बुधवार को प्रशासनिक संकुल भवन में संभाग के सभी जिलों में बाढ़ आपदा नियंत्रण के संबंध में तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी जिला कलेक्टर और संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिलों में स्थापित जिला कमांड एंड कंट्रोल रूम 24 घंटे राउंड द क्लॉक क्रियाशील रहे। कंट्रोल रूम में ऐसे अधिकारी कर्मचारी की ही ड्यूटी लगाई जाए जो बाढ़ आपदा के संबंध में भली-भांति परिचित हो और जानकारी का त्वरित आदान-प्रदान कर सके। कंट्रोल रूम का नंबर बंद पाए जाने जैसी स्थितियां भी निर्मित ना हो।

राज्य स्तरीय कमांड एं

Read more

कलेक्टर ने विद्यार्थियों को रामधारी सिंह दिनकर की प्रसिद्ध कविता कुरुक्षेत्र पढ़ाई

उज्जैन, स्कूल चले हम अभियान के तीसरे दिन भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत उज्जैन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह आज विधार्थियों को शासकीय उच्चतर उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर पढ़ाने पहुंचे। उन्होंने कक्षा 10 वी के विधार्थियों को रामधारी सिंह दिनकर की प्रसिद्ध वीर रस की कविता कुरुक्षेत्र में युधिष्ठिर और भीष्म पितामह के बीच का प्रसंग पढ़ाया। उन्होंने बताया कि कविता हमे जीवन जीने का तरीका सिखाती है।

कलेक्टर ने बच्चों को कविता के एक सर्ग का पाठ कर सुनाया और रोचक ढंग से प्रत्येक पंक्ति का उदहारण देते हुए कविता का अर्थ समझाया। उन्होंने बताया कि जहां न्याय होगा वहीं श

Read more

सिंहस्थ-2028 में पेयजल एवं अपशिष्ट प्रबंधन के लिये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी नर्मदा परियोजना का अमला उज्जैन स्थानांतरित

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने पीएचई विभाग के अमले को सिंहस्थ-2028 पेयजल एवं अपशिष्ट प्रबंधन के लिये उज्जैन स्थानांतरित करने के निर्देश दिये। विभाग द्वारा सिंहस्थ-2028 के सफल आयोजन के लिये पेयजल एवं अपशिष्ट प्रबंधन के वृहद कार्यों की प्लानिंग, क्रियान्वयन, संचालन एवं संधारण के लिये उज्जैन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एक खण्ड कार्यालय की आवश्यकता को देखते हुए भोपाल के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी नर्मदा परियोजना खण्ड क्र.1 एवं उसके अधीन उप खण्ड क्र.3 को अमले सहित उज्जैन में अस्थाई रूप से स्थ

Read more

भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा ने विद्यार्थियों को दिया मार्गदर्शन

उज्जैन। शा. ज्ञानोदय विद्यालय लालपुर उज्जैन में स्कूल चले हम 2024 अंतर्गत भविष्य से भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उज्जैन शहर के पुलिस कप्तान (एसपी) श्री प्रदीप शर्मा रहे। कार्यक्रम के दौरान एसपी श्री शर्मा ने अपने अनुभव बच्चो के बीच जमीन पर बैठकर साथ बांटे और उन्होने अपने जीवन के बचपन से लेकर नौकरी में आने तक के सफर को विस्तार से बच्चों को बताया। उन्होने कहा की 'यह जरूरी नहीं की आप पहले से कुछ सोचकर बने पर जो भी बनना हो उस पर अपना फोकस रखे और जीवन को समय प्रबंधन में बांधकर रखें । क्योकि समय पर किया गया कार्य ही सफलता दिलवाता है, साथ ही उन्होने यह

Read more

स्कूल चलें अभियान के अंतर्गत सांसद श्री फिरोजिया पहुँचे शासकीय नूतन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंदिरानगर में

उज्जैन / "स्कूल चलें अभियान" के अन्तर्गत तीसरे दिन भविष्य से भेंट कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, उ‌द्योगपति, अधिकारीगणों नें विभिन्न वि‌द्यालयों में पहुँच कर विद्यार्थियों से चर्चा की और विद्यालय को आवश्यक शिक्षण सामग्री भेंट भी दी। इसी तारतम्य में उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री अनिल फिरोजिया ने नगर के शासकीय नूतन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंदिरानगर पहुँच कर वि‌द्यार्थियों से वार्तालाप किया। शिक्षा विभाग के अधिकारी श्री गिरीश जी तिवारी (एडीपीसी) के साथ बीआरसी श्री संजय शर्मा, श्री अनोखीलाल शर्मा सहित अनेक शिक्षाविद, अभिभावक, क्षेत्र

Read more

जीवाजीगंज सीएम राइज स्कूल का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

उज्जैन / उज्जैन नगर स्थित जीवाजीगंज सीएम राइज स्कूल का बुधवार को कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने निरीक्षण कर नवीन भवन निर्माण को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने स्कूल की प्रस्तावित नवीन बिल्डिंग के नक्शे का भी अवलोकन किया। साथ ही स्कूल की वर्तमान बिल्डिंग के अतिरिक्त अन्य स्थान पर स्कूल भवन निर्माण की संभावनाएं भी तलाशी। जिला परियोजना समन्वयक श्री गिरीश कुमार तिवारी में जानकारी देते हुए बताएं स्कूल के नवीन भवन के लिए शासन द्वारा 35 करोड रुपए स्वीकृत किए गए। जिसमें लगभग ढाई हजार विद्यार्थी अध्ययन कर सकेंगे। जबकि वर्तमान में संचालित स्कूलों में विद्यार्थियो

Read more

गऊघाट से लेकर कर्क राज घाट तक का कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने किया निरीक्षण

उज्जैन / कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने आज गऊघाट से कर्कराज घाट तक निरीक्षण कर जल संसाधन विभाग द्वारा घाट निर्माण के संबंध में दिए गए प्रस्ताव का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को सिंहस्थ 2028 के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए घाटों पर सीढ़ियों के निर्माण , प्लेटफॉर्म निर्माण, बैठक आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शनि मंदिर से लेकर नागदा बायपास तक घाटों में निर्धारित दूरी पर अप्रोच भी बनाएं जाए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग श्री मयंक सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें

Read more

ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी उज्जैन श्री बसन्तदत्त शर्मा निलंबित

उज्जैन : क्षिप्रा तीर्थ परिक्रमा एवं गंगा जल संवर्धन कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण कलेक्टर उज्जैन श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला उज्जैन श्री बसन्तदत्त शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान श्री शर्मा की ड्यूटी मंच के समीप सेफ हाऊस में प्रमुख अतिथियों व अन्य स्टाफ के लिए सत्कार एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए लगाई गई थी। लेकिन श्री शर्मा बिना किसी सूचना के उक्त ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित रहे। यह कृत्य वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और उनके मनमौजी रवैये को दर्शाता है, जो कि म.प्र. सिविल

Read more

आज स्कूलों में पढ़ाएंगे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

उज्जैन, स्कूल चले हम अभियान के तीसरे दिन 20 जून को आयोजित 'भविष्य से भेंट ' कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा स्कूलों में पढ़ाने जाएंगे। इस दिन का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों द्वारा बच्चों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें प्रेरित करना है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद उज्जैन श्री अनिल फिरोजिया द्वारा हायर सेकंडरी स्कूल नूतन इंदिरानगर, में पढ़ाने जाएंगे। इसी प्रकार विधायक उज्जैन उत्तर श्री अनिल जैन कालूहेड़ा महाराजवाड़ा न. 2 और HSS कालूहेड़ा में जाएंगे।महापौर श्री मुकेश टटवाल सीएम राइज जाल सेवा हायर सेकंडरी स्कूल में जाएंगे।

संभागाय

Read more

महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद‌विद्या प्रतिष्ठान द्वारा टावर चौराहे से निकली गई विशाल योग शोभायात्रा

उज्जैन / अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2024 को सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेदविद्या प्रतिष्ठान एवं महर्षि सान्दीपनि राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड, उज्जैन द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के दसवें योगाभ्यास कार्यक्रम में दिनांक 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सामूहिक योगाभ्यास प्रातः 07.00 से 07.45 बजे तक किया जाएगा।

वहीं इसके पूर्व 19 जून की संध्या 5.00 बजे टावर चौराहे से विशाल योग शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें प्रतिष्ठान कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी एवं प्रतिष्ठा

Read more