पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना" में सोलर पैनल की स्थापना और रखरखाव पर 7 दिवसीय प्रशिक्षण
कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्री गौतम टेटवाल की पहल पर वर्तमान की आवश्यकतानुसार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिये कई नवाचार किये जा रहे हैं। वर्तमान में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा स्त्रोतों का प्रचलन बढ़ा है। इस क्षेत्र में कुशल कार्य बल तैयार करने के क्रम में सोलर पैनल के स्थापना एवं रखरखाव के लिये प्रदेश के 25 शासकीय आईटीआई में 5 अगस्त से युवाओं को 7 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
केन्द्र सरकार द्वारा सोलर रूफ टॉप क्षमता की हिस्सेदारी बढ़ाने और आवासीय परिवारों को एक करोड़ रूफ टॉप सोलर सिस्टम स्थापित करके अपनी बिजली उत्पन्न करने के लिए सशक्त बनाने के उद्देश्य से "पीए
Read moreसचिव कौशल विकास श्री राजेन्द्रन ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सागर का किया निरीक्षण
सचिव कौशल विकास एवं रोजगार श्री रघुराज राजेन्द्रन ने शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सागर का निरीक्षण किया। सचिव श्री राजेन्द्रन ने संचालित विभिन्न व्यवसाय प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बनाये गये प्रोजेक्ट मॉडल/उत्पाद की प्रदर्शनी देखी, प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा की। मॉडल की सराहना करते हुए सचिव श्री राजेन्द्रन ने सुझाव दिया कि प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बनाये गये उत्पादों को बाजार में विक्रय करने के प्रयास किया जाये। आईटीआई में प्रशिक्षण के अंतर्गत तैयार उत्पाद/मॉडल को बाजार में विक्रय करने एवं व्यापक रूप से प्रसार-प्रसार के लिये ऑनलाईन माध्यम का भी
Read moreसावन का महीना भाई-बहनों के प्रेम को प्रगाढ़ करने का पर्व: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत त्यौहारों की संस्कृति वाला देश है। यहाँ हर एक त्यौहार मनाने के पीछे कोई न कोई मूल भावना होती है। इन त्यौहारों में परस्पर भाईचारा, प्रेम और रिश्तों को निभाने वाले संस्कार समाहित होते हैं। वर्ष के 12 महीनों में एक मास श्रावण ही ऐसा है जिसका इंतजार सभी को रहता है। इस समय बादलों के घुमड़ने के साथ ही पेड़ों पर झूलों की बहारे नजर आने लगती है। ऐसे में रक्षाबंधन का त्यौहार आता है। आज मैं अपनी लाड़ली बहनों के बीच रक्षाबंधन का उत्सव मनाकर धन्य हो गया हॅू। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रावण के पवित्र सोमवार को बालाघाट के इतवारी गंज जैविक कृ
Read moreगुरू-शिष्य परम्परा से ही सही मायनों मे होगा शिक्षा का विकास
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि भारत में गुरू-शिष्य की गौरवशाली प्राचीन परम्परा रही है। इसी का अनुसरण कर हम सही मायनों में शिक्षा के क्षेत्र में विकास कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि श्रेष्ठ शिक्षक समाज को हमेशा प्रेरित करता रहा है। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह भोपाल के एक निजी टीव्ही चैनल के शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर उत्कृष्ठ संस्था, उत्कृष्ठ शिक्षक, शिक्षा प्रकाश पुत्र और स्व. श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन उत्कृष्ठ शिक्षक सम्मान से श्रेष्ठ कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया।
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री
Read moreआस्था, उत्साह और उमंग की त्रिवेणी बनी बाबा महाकाल की सवारी
बाबा महाकाल की तीसरी सवारी आस्था, उत्साह और उमंग के साथ निकाली गई। भगवान श्री महाकालेश्वर श्री चंद्रमौलेश्वर के रूप में पालकी में, हाथी पर श्री मनमहेश के रूप में व गरूड़ रथ पर श्री शिव-तांडव स्वरूप में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले और अपनी प्रजा का हाल जाना। इस दौरान 1500 डमरू वादकों ने एक साल डमरू बजाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाया।
भगवान की सवारी निकलने के पूर्व श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में भगवान का उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने विधिवत पूजन-अर्चन की और सवारी में शाम
Read moreदेवास में अखिल भारतीय उद्यमी सम्मेलन मंगलवार को मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ
एमएसएमई विभाग के सहयोग से लघु उद्योग भारती मध्यप्रदेश द्वारा आगामी 6 अगस्त को देवास में अखिल भारतीय उद्यमी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का शुभारम्भ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। एमएसएमई मंत्री श्री चेतन्य काश्यप विशेष रूप से उद्बोधन देंगे। इस सम्मेलन के मुख्य वक्ता सह सरकार्यवाह आर.एस.एस. डॉ. कृष्ण गोपाल होंगे।
सम्मेलन में केन्द्र सरकार के एमएसएमई विभाग के सहयोग से महिलाओं और युवाओं पर केंद्रित तीन दिवसीय स्वयं सिद्धा इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2024 भी आयोजित किया गया है। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। इस समागम में 3000
Read moreभगवान सहस्त्रबाहु के गौरवशाली इतिहास की जानकारी पाठ्यक्रम में शामिल करेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान सहस्त्रबाहु के पराक्रम और गौरवशाली इतिहास की जानकारी युवाओं को देने के लिए इसे पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह घोषणा आज मंदाकिनी नगर कोलार रोड स्थित जेके मेडिकल कॉलेज के सभाकक्ष में अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरि महासभा के 89वें स्थापना दिवस समारोह में की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत के पराक्रमी शासक और महापुरुष विनम्रता और राष्ट्रप्रेम के गुणों के लिये याद किए जाते हैं। इनके जीवन और कार्यों की जानकारी आज की पीढ़ी को भी मिलना चाहिए। कार्यक्रम में भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय भी उपस्थि
Read moreलगातार हो रही बारिश के चलते जिला एवं पुलिस प्रशासन सर्तकता बरते: मुख्यंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में हो रही लगातार बारिश को देखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन को सजगता और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करें और आवश्यकता होने पर तत्काल आमजनता को आगाह किया जाए, जिससे कहीं भी कोई दुर्घटना न हो। अतिवर्षा और बाढ़ की चुनौतियों से निपटने के लिए समन्वय में कोई कमी नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रपटों और पुलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि तमाम सावधानियां के बाद भी यदि कोई घटना और दुर्घटनाएं होती हैं, तो ऐसे मामल
Read moreबेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिये राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए राज्य सरकार कृत-संकलित है। इसी कड़ी में आज शाजापुर में 20 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 10 बिस्तरीय मातृ-शिशु चिकित्सालय का लोकार्पण किया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस चिकित्सालय में जच्चा और बच्चा को उच्च स्तरीय सेवाएँ मिल सकेंगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाजापुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय का लोकार्पण कर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शाजापुर जिले के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जायेगी। जिले में नर्मदा जी का जल आ चुका है। अब पार्वती-काली सिंध-चंबल लिंक परियोजना का लाभ
Read moreप्रदेश के विकास में पटवारियों की भूमिका महत्वपूर्ण: उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश के विकास में पटवारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पटवारियों की जिम्मेदारी है कि राजस्व संबंधित प्रकरणों पर तत्परता पूर्वक कार्रवाई करें, कोई प्रकरण लंबित न रहे इसके लिए प्रयासरत रहें। उन्होंने कहा कि पटवारियों की मांगों को शासन स्तर से पूरा कराने का तत्परता से प्रयास किया जायेगा। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल रीवा के कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में मध्यप्रदेश पटवारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि पटवारी अपने हल्के में किसानों के सभी कार्
Read more