मध्य प्रदेश

सभी त्यौहार समाज के साथ उत्साह और आनंद के साथ मनाए जायेंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण का कार्य निरंतर जारी रहेगा। प्रदेश में महिलाओं के 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान निरंतर जारी रहेगा। महिलाएं, लोकसभा, विधानसभा, पंचायतों एवं स्थानीय निकायों आदि विभिन्न क्षेत्रों में अपना सशक्त नेतृत्व प्रदान करेगी। आगामी 10 अगस्त को लाड़ली बहनों के खातों में 1250 की राशि के अतिरिक्त 250 रुपए की राशि अंतरित की जाएगी। शुजालपुर अनुविभाग के ग्राम सेमलीचाचा का नाम अब सेमलीधाम होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज शाजापुर जिले के सेमलीचाचा स्थित हाटकेश्वर धाम में आ

Read more

जर्जर भवन, शासकीय इमारतों की करें जांच, अब न हो ऐसा हादसा : मंत्री श्री राजपूत

सागर जिले के शाहपुर में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत तथा 2 बच्चे घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल बच्चों तथा उनके परिजन से मुलाकात कर चिकित्सकों को बेहतर से बेहतर इलाज करने निर्देश दिए । इस दौरान सागर विधायक शैलेंद्र जैन और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिला अस्पताल में घायलों से मुलाकात के उपरांत खाद्य मंत्री श्री राजपूत शाहपुर पहुंचे जहां घटना स्थल तथा मृतक बच्चों के परिजन से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कर परिजन को ढाढस बधाया। मंत्री श्री राज

Read more

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सागर जिले में दीवार गिरने की घटना पर दु:ख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सागर जिले में दीवार गिरने से हुए हादसे पर दु:ख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस घटना में मृत बच्चों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के सागर जिले में दीवार गिरने से हुआ हादसा हृदय विदारक है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मृतक बच्चों के शोकाकुल परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Read more

मध्यप्रदेश अंगदान के लिए ‘बेस्ट इमर्जिंग स्टेट’ पुरस्कार से सम्मानित

मध्यप्रदेश को अंगदान प्रथा को बढ़ावा देने के लिए ‘बेस्ट इमर्जिंग स्टेट’ का पुरस्कार प्राप्त हुआ है। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमति अनुप्रिया पटेल ने आज डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, दिल्ली में आयोजित 14वें भारतीय अंगदान दिवस समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया। इंदौर सांसद श्री शंकर लालवानी, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री तरुण पिथोड़े और महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, इंदौर के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। कार्यक्रम में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. विन

Read more

तिरंगा हमारा गर्व, गौरव और सम्मान है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तिरंगा हमारा गर्व, गौरव और सम्मान है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से राष्ट्र प्रेम की नवज्योति जागृत करने एवं आजादी के नायकों को याद करने का आव्हान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी नागरिकों से अपील की है कि 9 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराकर harghartiranga.com पर अपनी सेल्फी अपलोड करें और इस अभियान को सफल बनाएँ।

Read more

भारत केंद्रित शिक्षा से ही समाज के प्रश्नों का समाधान संभव है : उच्च शिक्षा मंत्री श्री परमार

भारत केंद्रित शिक्षा से ही, भारतीय समाज के प्रश्नों का समाधान संभव है। शिक्षा में भारतीयता के भाव, नैतिक और पारंपरिक मूल्यों के समावेश की आवश्यकता है। इसके लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में "भारतीय ज्ञान परम्परा समावेशी शिक्षा" के विविध संदर्भों पर व्यापक विचार विमर्श हो रहा है। यह बात उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने भोपाल स्थित मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास दिल्ली (मध्य प्रांत) द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में "भारत केंद्रित

Read more

स्टेट डाटा एंड एनालिटिक्स प्लेटफार्म स्थापित करने तैयारियां शुरू, नीति आयोग देगा सहयोग

मध्यप्रदेश में नीति आयोग के सहयोग से स्टेट डाटा एंड एनालिटिक्स प्लेटफार्म स्थापित करने की तैयारी चल रही है। इसके निर्माण में नीति आयोग पूरा सहयोग कर रहा है। विकसित मध्यप्रदेश 2047 का विजन डॉक्यूमेंट बनकर तैयार हो चुका है, जिसके स्वरूप के अनुमोदन कराने की अंतिम तैयारी चल रही है।

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा को यह जानकारी आज मंत्रालय में योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी विभाग की समीक्षा में दी गई। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने मंत्रालय में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की।

प्रमुख सचिव योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी श्री संजय कुमार शुक्ल, सचिव श्री श्रीमन् शुक्ला, उप स

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7-8 अगस्त को बेंगलूरू में उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अगला पढ़ाव बेंगलूरू में होने जा रहा है। जहाँ उद्योगपतियों के साथ 8 अगस्त को इंटरेक्टिव सेशन होगा। मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों को बढ़ाने के लिए किये जा रहे विशेष प्रयासों के तहत यह सत्र फरवरी, 2025 में होने वाले “इन्वेस्ट मध्यप्रदेश-ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025” से पहले ‘रोड़ टू जीआईएस’ श्रृंखला का हिस्सा है। GIS-25 में आईटी सेक्टर में उद्योगपतियों को निवेश के लिये आमंत्रित करने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7-8 अगस्त को बेंगलूरू में इंटरेक्टिव सेशन में उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। बेंगलूरू विप्रो, इंफोसिस, टीसीएस, आईबीएम जैसी कई बड़ी आईटी कंप

Read more

रीवा-सतना रेललाइन दोहरीकरण में आ रही समस्याओं को शीघ्र निराकृत करें : उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बसामन मामा गौ-वन्य विहार रेस्टहाउस रीवा में आयोजित बैठक में ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन का निर्माण कार्य समय सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा-सतना रेल लाइन के दोहरीकरण में आ रही समस्याओं को शीघ्र दूर करें। रेलवे के अधिकारी प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय बनाकर निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करें। गोविंदगढ़ से सीधी के बीच रेलवे लाइन के लिए पुल, पुलिया तथा अन्य निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरा कराएं।

क्षेत्र में बड़े उद्योगों की स्थापना को बल मिलेगा

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा क

Read more

नये पंजीयन करने वालों के लिये बनेंगे जीएसटी सेवा केंद्र

मध्यप्रदेश में जीएसटी के नये पंजीयन लेने वाले व्यक्तियों में हाई रिस्क स्कोर के अंतर्गत आने वाले व्यवसाईयों के बायोमेट्रिक से आधार का सत्यापन करने के लिए जीएसटीएन की मदद से जीएसटी सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। नये डाटा एनालिसिस एंड मॉनिटरिंग कार्य से संबंधित नये प्लेटफार्म दिशा - डेटा इंटेलिजेंस सिस्टम फॉर हॉलिस्टिक एनालिसिस का उपयोग शुरू कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज यहां मंत्रालय में वाणिज्यिक कर विभाग की समीक्षा की।

विभाग द्वारा जीएसटीएन, जीएसटी प्राइम, एनआईसी, ई-वे बिल जैसे विभिन्न पोर्टल पर उपलब्ध लगभग 105 रिपोर्ट को फील्ड अधिकार

Read more