मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी द्वारा मध्य प्रदेश में सड़कों के विस्तार के संबंध में दिए गए निर्देशों और उज्जैन एवं सागर में रोपवे सुविधा प्रारंभ करने के लिए हुए करारनामे पर हर्ष व्यक्त किया है और केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी के विस्तृत निर्देशों से मध्यप्रदेश को सड़क परिवहन क्षेत्र में लाभ मिलेगा।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज मंगलवार को नई दिल्ली में बैठक लेकर मध्यप्रदेश में 100 करो
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव से विभिन्न प्रतिनिधि मंडल मिले
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज निवास पर विभिन्न प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। इनमें मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, मध्यप्रदेश नेशनल बैंक ऑफ़ एग्रीकल्चर रूरल डेवलपमेंट और मध्यप्रदेश फार्मासिस्ट एसोसिएशन शामिल हैं। इन संगठनों के पदाधिकारीगण ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जनकल्याण के अनेक फैसलों लिए आभार व्यक्त किया और अभिनंदन पत्र सौंपा।
Read moreभगवान श्रीकृष्ण का सम्पूर्ण जीवन हमें त्याग और जीने की प्रेरणा देता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण का सम्पूण जीवन हमें त्याग और जीने की प्रेरणा देता है। उनका जीवन आदर्श से भरा हुआ है। कठिन से कठिन समय में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेकर नई ऊर्जा प्राप्त होती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में श्रीकृष्ण पाथेय कार्यक्रम में बोल रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े अनेक प्रसंग हैं। उन्होंने मानव अवतार में समाज के कल्याण के लिए अनेक कार्य किए। उनके प्रसंगों से हमें समाज कल्याण की शिक्षा मिलती है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाई गई नई शिक्षा नी
Read moreमध्यप्रदेश में सिनेमा हॉल निवेशकों को मिलेगा 75 लाख रुपए तक का अनुदान
मध्यप्रदेश में सिनेमा के उन्नयन और फिल्म देखने के अनुभव को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एमपी टूरिज्म बोर्ड द्वारा बनाई गई फिल्म पर्यटन नीति, निवेशकों को सिनेमा में निवेश के लिए प्रोत्साहित कर रही है। मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हॉल निर्माण, नवीनीकरण और उन्नयन के लिये फिल्म पर्यटन फिल्म नीति 2020, अंतर्गत निवेशकों को 75 लाख रुपए तक का अनुदान दिया जा रहा है। सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल की स्थापना के लिए 50 लाख रुपए, मौजूदा सिनेमाघर के उन्नयन के लिए 75 लाख रूपये और मल्टीप्लेक्स की स्थापना को प्रोत्साहित करने के लिये 75 लाख रूपये तक का अनुदान दिया जा रहा है।
प्रमुख सचिव (पर्यटन एवं सं
Read moreविद्यार्थियों तक उत्कृष्ट और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने किया जा रहा हर संभव प्रयास
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में इंदौर से मध्यप्रदेश के समस्त 55 जिलों में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से भिण्ड जिले के एम.जे.एस. कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में देखा एवं सुना गया।
भिण्ड जिले में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस एम.जे.एस. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिण्ड का शुभारंभ कार्यक्रम नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्री
Read moreविश्व युवा कौशल दिवस" पर प्रकृति संरक्षण की मिसाल बने युवा
"विश्व युवा कौशल दिवस" के अवसर पर प्रदेश की शासकीय आईटीआई में दिनांक 14 एवं 15 जुलाई, 2024 को विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। जिसमें आज दिनांक 14.07.2024 को आईटीआई में श्रमदान, साफ-सफाई, डेकोरेशन एवं आईटीआई प्रशिक्षणार्थीयों द्वारा पौध-रोपण तथा कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रदेश की सभी आईटीआई में प्रशिक्षणार्थी युवाओं द्वारा 6500 से अधिक पौध-रोपण किया गया। इसके साथ ही Green Technology, एक जिला एक उत्पाद (ODOP), Tribal/Heritage Skills, Industry 4.0 Revolution, 21वीं सदी में कौशल का महत्व इत्यादि विषयों पर सामूहिक परिचर्चा भी की गई।
इन सभी गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं को प्रेरित कर उनमें कौशल विकास के प्रति
Read moreविद्यार्थियों को आधुनिक व रोजगारोंन्मुखी शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति की समावेशी शिक्षा मिलेगी - उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 55 जिलों में संचालित होने वाले प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का वर्चुअली शुभारंभ अवसर पर उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा से शामिल हुए। रीवा जिले के शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय एवं मऊगंज जिले के शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय का प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस के रूप में शुभारंभ हुआ।
शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय में शुभारंभ अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश के उच्च शिक्षा के इतिहास में आज का दिन ऐतिहासिक बनने जा र
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रहण किया गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से प्रमाण-पत्र
गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने मध्यप्रदेश शासन को 24 घंटे की अवधि में सर्वाधिक पौध-रोपण का प्रमाण-पत्र प्रदान किया है। अब यह वर्ल्ड रिकॉर्ड इंदौर के नाम पर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सायंकाल रेवती रेंज में यह प्रमाण पत्र ग्रहण किया। उत्सवी वातावरण में केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में आज बड़ी संख्या में पौध-रोपण कर इंदौर ने यह रिकॉर्ड क़ायम किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के सभी नागरिकों जन-प्रतिनिधियों शासकीय संगठनों और इस पुण्य के कार्य में सहभागी बने सभी जनों और संस्थाओं को बधाई और साधुवाद दिया है।
रेवती रेंज में सायंकाल गि
Read moreखेल अकादमी के तीन खिलाड़ियों का एशियाई विश्वविद्यालय तीरंदाजी चैंपियनशिप में चयन
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मध्य प्रदेश खेल अकादमी के तीन खिलाड़ियों को दूसरी एशियाई विश्वविद्यालय तीरंदाजी चैंपियनशिप में चयन पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। खेल संचालक श्री रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि अकादमी की मुस्कान किरार, कृतिका बिचपुरिया और चिराग विद्यार्थी को दूसरी एशियाई विश्वविद्यालय तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए चुना गया है। यह चैंपियनशिप 30 अगस्त से 2 सितंबर 2024 तक ताइपे शहर, चीनी ताइपे में आयोजित की जाएगी।
Read moreप्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस जिले के लिए बड़ी उपलब्धि: राज्यमंत्री श्रीमती बागरी
सतना जिले के शहीद पद्मधर सिंह शासकीय स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय का उन्नयन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में किया गया है। प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का एक साथ उद्घाटन रविवार को इंदौर के अटलबिहारी वाजपेयी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम से भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की उपस्थिति में वर्चुअली किया। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के शुभारंभ समारोह का वर्चुअली प्रसारण सभी 55 कॉलेजों में किया गया। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलें
Read more