अंतर्विभागीय राज्य स्तरीय समिति का गठन
राज्य शासन द्वारा, मध्यप्रदेश के राष्ट्रीय उद्यानों एवं वन्यजीव अभ्यारण्यों के अधिसूचित इको सेंसेटिव जोन्स का जोनल मास्टर प्लान मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा बनाया जा रहा है। उक्त जोन मास्टर प्लान के गजट नोटिफिकेशन से पूर्व परीक्षण एवं स्पष्ट अनुशंसा के लिये अंतर्विभागीय राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव, वन विभाग होंगे।
समिति में सदस्य के रूप में अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विभाग, प्रमुख सचिव, पर्यावरण विभाग, प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग और समिति के सदस्य सचिव के रूप में प्रमुख सचिव, पर्यटन विभाग होंगे।<
Read moreबाघिन के घायल शावकों को लाने चली एक डिब्बे की विशेष ट्रेन
सीहोर जिले मे बाघिन के घायल शावकों को लाने के लिये एक डिब्बे की विशेष ट्रेन चलाई गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। उल्लेखनीय है कि गत सोमवार 15 जुलाई को सुबह करीब 6 बजे सीहोर जिले के बुदनी के मिडघाट रेलवे ट्रैक पर बाघिन के तीन शावक ट्रेन की चपेट में आ गए थे। इस दुर्घटना में एक शावक की मृत्यु हो गई। दो शावक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही वन्य प्राणी चिकित्सकों की टीम घटना स्थल पर पहुंची। दोनों घायल शावकों की स्थिति को देखते हुए वहां इलाज संभव नहीं था। दोनों को इलाज के लिए वन्य प्राणी चिकित्सालय भोपाल में तत्काल भर्ती कराना जरूरी था।
सीहोर कलेक्ट
Read moreमुख्यमंत्री डॉ.यादव ने जम्मू-कश्मीर के डोडा में जवानों के शहीद होने पर किया दु:ख व्यक्त
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में आतंकियों से मुठभेड़ में भारतीय सेना के वीर जवानों के शहीद होने पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माँ भारती के गौरव व सम्मान की रक्षा के लिए शहीद हुए सपूतों की वीरता, साहस और समर्पण को देश सदैव याद रखेगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से शहीदों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होंने मुठभेड़ में घायल वीर जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।
Read moreप्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास से रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास से रोजगार और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिये मध्यप्रदेश में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव कराई जा रही है। उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिये 20 जुलाई को जबलपुर में आयोजित रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव को सफल बनाने के लिये मंगलवार को छिन्दवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में हुई उद्योग संघों व उद्योगपतियों की बैठक में यह विचार व्यक्त किये।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्थानीय उद्यमियों के साथ बाहर के उद्यमियों को जोड़कर प्रदेश के सभी अंचल में सरकार समान रूप से विकास करना चाहती है, जिसमें कृषि, रोजगार, व
Read moreमुख्यमंत्री डॉ.यादव का अमरवाड़ा में हुआ आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव मंगलवार को छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा पहुंचे और आम लोगों का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव का अमरवाड़ा के ग्राम सकरवाड़ा आगमन पर गणमान्य नागरिकों ने फूल-मालाओं से आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने धन्यवाद रैली में शामिल होकर अमरवाड़ा के लोगों का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने अमरवाड़ा के लोगों के स्नेह से अभिभूत होकर उन पर फूलों की वर्षा की और उनका आत्मीय अभिवादन किया।
विभिन्न संगठनों ने जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इनमें बंजारा समाज, ग्रामीण मंडल, लोधी समाज, ऑटोमोबाइल यूनियन, विश्वकर्मा समाज, ठिलिया संघ,&
Read moreउद्योगों के साथ बिजली संबंधी कार्यों के लिए समन्वय बनाने नियुक्त होंगे रिलेशनशिप मैनेजर
बिजली संबंधी कार्यों के लिए उद्योगों के साथ समन्वय बनाने के लिए रिलेशनशिप मैनेजर नियुक्त किये जायेंगे। बिजली कनेक्शन सहित अन्य समस्याओं का निराकरण समय-सीमा में किया जायेगा। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह बात फिक्की और सी.आई.आई. के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के दौरान कही।
श्री तोमर ने कहा उद्योग जगत को हम सभी जरूरी सुविधाएं देंगे। बिजली की कमी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा दिये गये सुझावों पर गंभीरता से विचार करेंगे। इस तहर की बैठक लगातार करेंगे। श्री तोमर ने कहा कि यदि हमारे प्रदेश में औद्योगीकरण बढ़ता है, तो हम भी गुजरात की तरह सस्ती ब
Read moreअब रेशम धागे से बनेंगी दवाईयां, क्रीम और ड्रेसिंग बैंडेज : कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री श्री जायसवाल
कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने नर्मदापुरम संभाग में जारी रेशम विकास गतिविधियों के अवलोकन के दौरान निर्देश दिये थे कि रेशम उत्पादों का प्रयोग कर रेशम धागे से दवाईयों के उत्पादन में भी किया जाये। जैसा कि फिलहाल रेशम के वस्त्रों का उपयोग सदियों से किया जा रहा है।
राज्यमंत्री श्री जायसवाल के निर्देशों के पालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिल्क इन्क्यूबेटर, सह जिला रेशम अधिकारी नर्मदापुरम संभाग द्वारा आईआईटी, आईआईएम की मेंटर एवं केन्द्रीय रेशम बोर्ड वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के साथ समन्वय किया गया। इस समन्वय
Read moreमुख्यमंत्री डॉ.यादव ने विद्यालयीन पत्रिका दुहिता का किया विमोचन
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अमरवाड़ा में पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरवाडा की पत्रिका 'दुहिता' का विमोचन किया। खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।
पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल कुमार नेमा ने बताया कि विद्यालय अमरवाड़ा अपने अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण, हरे-भरे परिसर एवं उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए जाना जाता है। विद्यालयीन पत्रिका में छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढाओ शीर्षक में विभिन्न रचनाएँ संकलित हैं। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा विभिन्न विषयों पर रोचक
Read moreरोजगार के अवसर बढ़ाने उद्योगों की श्रृंखला स्थापित की जाएगी : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है रोजगार के अवसर बढा़ने के लिये महाकौशल सहित पूरे प्रदेश में उद्योगों की श्रृंखला स्थापित की जाएगी। इससे युवाओं को रोज़गार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दो लाख भर्तियां करने की तैयारी की जा रही है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों के लिये रहने, खाने एवं कोचिंग की फ़ीस भी देने की व्यवस्था की जायेगी। ज़िला प्रशासन ऐसे विद्यार्थियों की सूची तैयार करें। उनके सपनों को साकार करने में सरकार मदद करेगी। कार्यक्रम में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये गये।
मुख्यम
Read moreमुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मानव संसाधन विभाग की टीम हुई सम्मानित
कौशल विकास एवं रोज़गार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने विश्व युवा कौशल दिवस पर आईटीआई गोविन्दपुरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना में अपने प्रतिष्ठानों में अधिक संख्या में आईटीआई के छात्रों को व्यवहारिक प्रशिक्षण देने के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को सम्मानित किया। योजना के अल्प समय में सफल क्रियान्वयन के लिए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मानव संसाधन विभाग की टीम एवं उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्रीमती रूपाली बैरागी को सम्मानित किया गया। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की ओर से मुख्य महाप्रबंधक (मानव सं
Read more