प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का हुआ लोकार्पण
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाकोशल महाविद्यालय का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंट विधायक श्री अशोक रोहाणी ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना के साथ नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा डॉ. श्रीमती संतोष जाटव, जनभागीदारी अध्यक्ष श्री आशीष राव और संस्था प्राचार्य डॉ.ए.सी.तिवारी सहित महाविद्यालयीन परिवार की उपस्थिति रही। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश शासन की अ
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. यादव की कार्यशैली को उद्योगपतियों ने सराहा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के व्यापार और व्यवसाय के प्रति दृष्टिकोण की देश के ख्यातनाम उद्योगपतियों ने खुलकर सराहना की। देश के प्रसिद्ध उद्योगपतियों ने एमपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2025 की पृष्ठभूमि में शनिवार को मुम्बई में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की स्पष्टवादिता और दृढ़ता की प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर उद्योगपतियों के साथ संपर्क और संवाद, निवेशकों के साथ चर्चा के विभिन्न सत्रों का आयोजन मुम्बई के ताज महल होटल में किया गया था।
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन सुश्री निसाबा गोदरेज ने निवेश को प्रदेश म
Read moreसायबर तहसील ने राजस्व विभाग की सेवाओं को बनाया अधिक जनहितैषी
राजस्व विभाग की सेवाओं के प्रदाय को सायबर तहसील के माध्यम से अधिक जनहितैषी बनाया गया है। सायबर तहसील के माध्यम से नामांतरण की सेवा में मानवीय हस्तक्षेप आंशिक करते हए, नामांतरण प्रकरणों का न्यूनतम समय में निराकरण करने एवं नामांतरण आदेश उपरांत भू-अभिलेखों में अमल सुनिश्चित करने, सत्यापित भू-अभिलेखों की प्रति नागरिकों को रियल टाइम में उपलब्ध कराने में सहायक हुई है। प्रदेश में 29 फरवरी 2024 से सभी जिलों में सायबर तहसील परियोजना लागू की गई है।
प्रदेश में सायबर तहसील की स्थापना के पूर्व रजिस्ट्री के उपरांत नामांतरण कराये जाने एवं उसका अमल भू-अभिलेखों में कराये जाने के सम
Read moreकेन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह 55 जिलों में करेंगे पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ
प्रदेश के उच्च शिक्षा के इतिहास में 14 जुलाई का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 14 जुलाई को प्रदेश के 55 जिलों में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ करेंगे। इंदौर के श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इंदौर को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया गया है। यह कार्यक्रम प्रत्येक जिला मुख्यालय पर भी होगा। शासन द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रमों के लिए विध
Read moreअमरवाड़ा विधानसभा का निर्वाचन परिणाम घोषित
विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 123- अमरवाड़ा (अजजा) की मतगणना शनिवार को शासकीय पीजी कॉलेज छिन्दवाड़ा में संपन्न हुई।
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कौल ने बताया कि मतगणना के बाद अमरवाड़ा विधानसभा उप निर्वाचन के निर्वाचन परिणाम की राउंडवार और अंतिम घोषणा रिटर्निंग ऑफिसर अमरवाड़ा श्री हेमकरण धुर्वे द्वारा की गई। निर्वाचन परिणाम की घोषणा के साथ रिटर्निंग ऑफीसर द्वारा विजयी अभ्यर्थी भारतीय जनता पार्टी के श्री कमलेश प्रताप शाह को विधिवत निर्वाचित घोषित कर निर्वाचन प्रमाण पत्र-सौंपा।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा उ
Read moreमध्यप्रदेश में जहाँ-जहाँ भगवान श्री राम व श्रीक्रष्ण के चरण पड़े, उस भूमि पर स्थापित होंगे तीर्थ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर विजयपुर तहसील में आयोजित भागवत कथा में आज स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री श्री रामनिवास रावत की मांग पर 15 ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने दो लघु सिंचाई परियोजना को भी स्वीकृति प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण के चरण जहाँ-जहाँ पड़े हैं, उस भूमि पर तीर्थ स्थापित होंगे। यह बात उन्होंने श्योपुर जिले के विजयपुर तहसील में भागवत कथा में कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सनातन धर्म को मानने वाले लोग हैं। हमारी सरकार धर्म के अनुसार ही सारे काम करती हैं। हम धर्म के मार्ग
Read moreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर रात्रिकालीन बाजार एवं व्यवसायिक संस्थानों के संचालन के संबंध में लागू होगी नई व्यवस्था
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर इंदौर में रात्रिकालीन बाजार एवं व्यवसायिक संस्थानों के संचालन में नई व्यवस्था लागू होगी। इस संबंध में शीघ्र ही नई कार्ययोजना बनाकर बाजार एवं व्यवसायिक संस्थाओं का संचालन रात्रि में होगा। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने पूर्व में इन्दौर शहर में निरंजनपुर चौराहे से राजीव गांधी चौराहे तक, बी.आर.टी.एस कॉरिडोर में विभिन्न व्यवसायिक/औद्योगिक/कार्यालय आदि संस्थानों के लिए 24 घण्टे संचालन संबंधी आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से इंदौर संभाग के
Read moreनीति आयोग के एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24 में मध्य प्रदेश बना फ्रंट रनर राज्य
नीति आयोग के एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24 में मध्य प्रदेश 67 समग्र अंकों के साथ फ्रंट रनर राज्य बन गया है। प्रदेश ने लक्ष्य-12 जिम्मेदारी के साथ उपभोग और उत्पादन, लक्ष्य-15 भूमि पर जीवन, लक्ष्य-7 सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा, लक्ष्य- 6 स्वच्छ पानी और स्वच्छता, लक्ष्य-11 सतत शहरी और सामुदायिक विकास तथा लक्ष्य -1 गरीबी उन्मूलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वर्ष 2020-21 में मध्य प्रदेश 62 अंकों के साथ परफॉर्मेर राज्य था।
एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24 में मध्य प्रदेश के सतत विकास लक्ष्यों में लक्ष्यवार अंक निम्नानुसार हैं:
लक्ष्य तथा उद्येश्य
अंक
लक्ष्य 1 गरीबी उन्मूलन
67
लक्
Read moreकेंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री शेखावत ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की
दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मध्यप्रदेश के जलजीवन मिशन की समीक्षा की।बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके भी उपस्थित थीं
मंत्री श्रीमती उईके ने बताया कि जल जीवन मिशन के माध्यम से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा प्रशासनिक अमला प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आकांक्षाओं के अनुरूप हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने और जल संरक्षण की दिशा में कटिबद्ध है। बैठक में सचिव श्री पी नरहरी ने प्रदेश में जल जीवन मिशन में किए गए कार्यों की जानकारी दी।
मध्यप्रदेश द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों पर आधारित सफलता की
Read moreसरकारी हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में ऑनलाइन कैरियर मार्गदर्शन
प्रदेश के सरकारी हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिये कैरियर मार्गदर्शन होगा। इसके लिये नोडल शिक्षकों को वेबिनार के माध्यम से प्रशिक्षण दिये जाने की व्यवस्था स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा की गई है। वर्तमान में विद्यार्थियों में स्किल डेवलपमेंट के लिये यू-रिपोर्ट के माध्यम से लाईव-11 कोर्स् का उपयोग प्रदेश के सीएम राइज और पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थी उपयोग कर रहे हैं।
कैरियर मार्गदर्शन का उद्देश्य विद्यार्थियों को विषय की समझ एवं कैरियर के महत्व को समझाना और कक्षा 10वीं के बाद विषय संबंधित निर्णय लेने में सहायक बनाना है। इसके साथ ही व
Read more