मध्य प्रदेश

विदेश में उच्च शिक्षा (स्नातकोत्तर एवं पीचएडी उपाधि के लिए) छात्रवृत्ति के लिए 31 जुलाई तक होंगें आवेदन

प्रदेश के सामान्य, अनारक्षित वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विदेश में स्नातकोत्तर एवं पीचएडी उपाधि के लिए छात्रवृत्ति योजना सत्र 2024-25 (सत्र जुलाई से दिसम्बर 2024) के अन्तर्गत आवेदन आंमत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 निर्धारित की गई है। योजनांतर्गत पात्र विद्यार्थी आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई को सायं 6 बजे तक कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय, तृतीय तल, सतपुड़ा भवन, भोपाल में स्वयं अथवा वाहक अथवा डाक द्वारा द्वारा अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। अपात्र/अपूर्ण/त्रुटिपूर्ण एवं निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन विचारणीय नहीं होंगे।<

Read more

सभी विधानसभाओं में आगामी 4 वर्षों में समग्र विकास के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सभी विधानसभाओं में आगामी 4 वर्षों में समग्र विकास के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करें। लक्ष्य प्राप्ति के लिए समय-सीमा और जिम्मेदारियां निर्धारित की जाएं। उन्होंने कहा कि विजन प्लान विधायक, जिला कलेक्टर, विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, स्वच्छता, बुनियादी ढांचे और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुधार करके क्षेत्र के नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर फोकस किया जाए। एक जिला एक उत्पाद

Read more

प्रधानमंत्री श्री मोदी रूस में सर्वोच्च नागरिक सम्मान " ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द पोस्टल" से सम्मानित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को रूस में सर्वोच्च नागरिक सम्मान " ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द पोस्टल" से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्वीट कर कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित होने पर समस्त भारत वर्ष के लिए गर्व का विषय है। यह राष्ट्रीय गौरव का क्षण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री को प्राप्त यह सम्मान संपूर्ण विश्व में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रतीक है।

Read more

श्रीमती थापक के निधन पर जनसंपर्क विभाग ने दी श्रद्धांजलि

जनसंपर्क विभाग में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ रही श्रीमती पूजा थापक के आकस्मिक निधन पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी। सभी ने विभाग की होनहार अधिकारी के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया। श्रीमती थापक जनसंपर्क संचालनालय में सौंपे गये दायित्वों को बखूवी निर्वहन कर रही थीं। उनके आकस्मिक निधन पर विभाग में शोक की लहर व्याप्त है।

श्रीमती थापक भोपाल के पहले छतरपुर और इंदौर जिले में भी पदस्थ रही थीं।

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मकान गिरने से हुई मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ जिले के ब्यावरा ग्राम में निर्माणाधीन मकान गिरने से श्री तूफान सिंह यादव की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतक के परिजन को राज्य शासन की ओर से 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने एवं घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Read more

राज्य में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे-मंत्री श्री काश्यप

एमएसएमई मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप ने बुधवार को मंत्रालय में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग की समीक्षा की। मंत्री श्री काश्यप ने हाल ही में पंजीकृत स्टार्टअप्स की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि एमएसएमई वेबसाइट पोर्टल में सुधार किया जाए ताकि उद्यमियों को बेहतर और सरल सेवाएं मिल सकें।

मंत्री श्री काश्यप ने इनक्यूबेटर्स की कार्य प्रणाली की भी समीक्षा की। अधिकारियों एवं एक्सपर्ट्स को निर्देश दिए कि वे जिलों में जाकर वहॉ की आवश्यकताओं के अनुसार स्टार्टअप योजनाएं तैयार करें। इसके अलावा, कॉलेज के छात्रों को स्टार्टअप्स की ओर आकर

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनसम्पर्क अधिकारी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनसम्पर्क संचालनालय, भोपाल में पदस्थ सहायक संचालक श्रीमती पूजा थापक के असामयिक निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Read more

अवैध बॉर्डर चेकपोस्ट्स समाप्त करने में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार

प्रदेश में पारदर्शी और स्वच्छ प्रशासन के लिए गत दिवस पांडुचेरी में हुई ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस - एआईएमटीसी की 216 वीं कार्यकरिणी समिति ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है। समिति के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंन्द्र सरकार के समर्थन के लिए भी आभार व्यक्त किया है।

अवैध बॉर्डर चेकपोस्ट्स को समाप्त करने का वादा पूरा

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के अध्यक्ष अमृतलाल मदान, चेयरमैन डॉ. जी. आर. शन्मुगप्पा और कोर कमिटी के चेयरमैन बल मलकित सिंह ने मध्य प्रदेश में एक जुलाई

Read more

अमरवाड़ा में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न

छिन्दवाड़ा जिले की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-123 अमरवाड़ा (अजजा) में उप निर्वाचन के लिये बुधवार (10 जुलाई) को शांतिपूर्ण रूप से मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चली मतदान प्रक्रिया में कुल 78.71 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यहाँ 80.00 प्रतिशत पुरूष मतदाताओं एवं 77.40 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने लोकतंत्र की मजबूती के लिये अपने मताधिकार का उपयोग किया।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कौल ने बताया कि अमरवाड़ा (अजजा) में बुधवार को शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ। अब यहां शनिवार, 13 जुलाई को मतगणना कराई जायेगी।

Read more

अवैध बॉर्डर चेकपोस्ट्स समाप्त करने में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार

प्रदेश में पारदर्शी और स्वच्छ प्रशासन के लिए गत दिवस पांडुचेरी में हुई ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस - एआईएमटीसी की 216 वीं कार्यकरिणी समिति ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है। समिति के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंन्द्र सरकार के समर्थन के लिए भी आभार व्यक्त किया है।

अवैध बॉर्डर चेकपोस्ट्स को समाप्त करने का वादा पूरा

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के अध्यक्ष अमृतलाल मदान, चेयरमैन डॉ. जी. आर. शन्मुगप्पा और कोर कमिटी के चेयरमैन बल मलकित सिंह ने मध्य प्रदेश में एक जुलाई

Read more