मध्य प्रदेश

पुलिस द्वारा पौध-रोपण दर्शाता है उनकी पर्यावरण के प्रति संवदेनशीलता - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण दिवस पर आरंभ एक पेड़ मां के नाम अभियान ने पूरे देश में जन-अभियान का स्वरूप ले लिया है। प्रदेश में 5 करोड़ 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। यह पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक चेतना को जगाने की कोशिश है। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पौध-रोपण को अपनी प्राथमिकता में शामिल करना पुलिस की पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। हर्ष का विषय है कि पुलिस जवानों के साथ उनके परिवार भी पौध-रोपण को अपनी जिम्मेदारी मान रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नक्सल विरोधी अभियान में पुलिस की कार्यवाही और

Read more

भोपाल स्मार्ट सिटी में 940 करोड़ रूपये के कार्य पूरे किये गये

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत भोपाल स्मार्ट सिटी में 940 करोड़ रूपये के 70 प्रोजेक्टस पूरे किये जा चुके हैं। केन्द्र सरकार ने 25 जुलाई 2015 को स्मार्ट सिटी मिशन की गाइड लाइन जारी की थी। इसके अंतर्गत प्रतिस्पर्धा के आधार पर देश के 100 शहरों का चयन किया गया था। स्मार्ट सिटी मिशन के मुख्य उद्देश्य शहरों का समुचित विकास, आर्थिक सुधार और नागरिकों की जीवन-शैली में सुधार किया जाना था।

भोपाल स्मार्ट सिटी

भोपाल स्मार्ट सिटी में जिन कार्यों को प्रमुखता से पूरा किया गया है, उनमें पब्लिक बाइक शेयरिंग, स्मार्ट रोड, बुलेवर्ड स्ट्रीट, स्मार्ट पोल, स्मार्ट एलईडी लाइट, शासकीय आवास का निर्म

Read more

"उद्यानिकी विभाग लगाएगा 2 लाख पौधे"

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में उद्यानिकी विभाग प्रदेश में 2 लाख पौधे लगाएगा। उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि पौधों का संरक्षण जब बच्चों की तरह किया जाएगा, तभी शत-प्रतिशत पौधे वृक्ष का रूप ले सकेंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पौध-रोपण के साथ उनके लिये खाद, पानी और सुरक्षा के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।

मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को मध्यप्रदेश में जन अभियान बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सफल बनाने की जिम्मेदार

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने साइकिल से कारगिल जा रही सुश्री आशा मालवीय के साहस को सराहा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगामी 26 जुलाई को आने वाली कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती के लिए कन्याकुमारी से कारगिल-सियाचिन जा रही एकल साइकिलिस्ट सुश्री आशा मालवीय को प्रोत्साहन स्वरूप एक लाख रुपए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। राजगढ़ जिले के ग्राम नाटाराम की निवासी सुश्री आशा "सशक्त सेना-समृद्ध भारत" के उद्देश्य से कन्याकुमारी से साइकिल यात्रा आरंभ कर भोपाल आईं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से साइकिलिस्ट सुश्री आशा मालवीय ने समत्व भवन में भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री आशा का पुष्पगुच्छ भेंटकर व कैप पहनाकर अभिवादन किया और स्पोर्ट्स किट भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. या

Read more

म.प्र. खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के नवाचारों से हुई 422 करोड़ की बचत

मध्यप्रदेश खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के द्वारा किये गए नवाचारों से निगम को 422 करोड़ 79 लाख रूपये की बचत हुई है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक यह बचत 500 करोड़ रूपये तक होने की पूरी संभावना है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने निगम द्वारा किये गए नवाचारों की सराहना की है।

निगम के प्रबंध संचालक श्री पी.एन. यादव ने बताया है कि उपार्जित धान को उपार्जन केन्द्रों से सीधे मिलर्स को देने पर परिवहन व्यय में 49 करोड़ 66 लाख, भंडारण व्यय में 82 करोड़ 53 लाख और गत वर्ष की तुलना में शीघ्र मिलिंग कराये जाने से व्यय एवं भंडारण व्यय में 16 करोड़ रूपये की बचत हु

Read more

35 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति वर्ष में एक बार स्वास्थ्य की जाँच करायें- उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में स्वस्थ रीवा, समृद्ध रीवा अभियान की समीक्षा की। उन्होंने जिले में आयोजित विशेष शिविरों में चिन्हित रोगियों के उपचार का फॉलोअप लिया। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि जाँच केन्द्रों में संबंधित की रिपोर्ट को नियत समय पर उपलब्ध करायें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के आमजनों के स्वास्थ्य परीक्षण में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सभी स्वास्थ्य केन्द्र व्यवस्थित रूप से चलें इसकी ज़ि

Read more

स्व-सहायता समूह, कुटीर व ग्रामोद्योग तथा मध्यम उद्यम को प्रोत्साहित करने बैंक अपनाएं सहयोगी प्रवृत्ति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में स्व-सहायता समूह, कुटीर-ग्रामोद्योग तथा मध्यम उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए बैंक सहयोगी प्रवृत्ति अपनाते हुए अपनी गतिविधियों का विस्तार करें। रोजगारमूलक कार्यों के लिए कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सभी जिलों में समान रूप से गतिविधियों को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। व्यापार-व्यवसाय के साथ जन-कल्याण और आम आदमी की आर्थिक आत्मनिर्भरता से संबंधित कार्यों में बैंकों की ओर से संवदेनशीलता और तत्परता के साथ कार्य अपेक्षित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में आयोजित राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति

Read more

कोयला खनन में हर संभव करेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से साउथ इस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड के सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने मंत्रालय में भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एसईसीएल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और प्रदेश में कोयला खनन के क्षेत्र में राज्य शासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को सीएमडी डॉ. मिश्रा ने राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में प्रदेश की कोयला खदानों के योगदान के संबंध में अवगत कराया। सीएमडी डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रदेश के कोयलांचल में वन एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एसईसीएल ने मध्यप्रदेश वन विकास निगम के साथ अग

Read more

अधिकारी मैदानी दौरा कर गाइड लाइन के अनुसार तत्परता से कार्य करवायें : मंत्री श्रीमती उइके

संभागीय एवं जिला अधिकारी मैदानी दौरा कर गाइड लाइन के अनुसार तत्परता से जल जीवन मिशन के कार्य को प्राथमिकता से करवायें। यह बात लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने जल भवन में वीसी के माध्यम से पूरे प्रदेश के अधिकारियों से जुड़कर जल जीवन मिशन की समीक्षा में कही। मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्ता साथ समय-सीमा में पूर्ण करें।बारिश में पेयजल की स्वच्छता का रखा विशेष ध्यान रखा जाये। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिये पेयजल का नियमित परीक्षण करवायें एवं पानी का क्लोरिनेशन एवं पानी की टंकी की सफाई आदि का कार्य

Read more

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में प्रधानमंत्री श्री मोदी का प्रकृति सेवा और माँ के सम्मान का अनुकरणीय भाव है - राज्य मंत्री श्रीमती सिंह

पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का प्रकृति की सेवा और मां के प्रति सम्मान का अनुकरणीय भाव है। सीधी जिले में इस अभियान को जन जन-अभियान बनाएं। उन्होंने कहा कि सीधी जिले में अत्यधिक क्षेत्र जंगल का है जिसमें पौध-रोपण ज्यादा से ज्यादा हो इसके लिए हम सबको संकल्पित होना चाहिए। हमें इस अभियान में उनके साथ सहभागिता करनी चाहिए।

राज्य मंत्री श्रीमती सिंह ने स्कूली छात्रों की सहभागिता की सराहना की तथा कहा कि इस अभियान में अधिक से अधिक युवा पीढ़ी को जोड़ें। उनके मन में पर्यावरण संरक्

Read more