मध्य प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, पंचायत सचिव, ग्राम रोज़गार सहायक, कोटवार, आशा उषा कार्यकर्ता, सुपरवाइज़र और संविदा कर्मियों को आयुष्मान भारत योजना का मिलेगा लाभ

राज्य शासन द्वारा आयुष्मान भारत "निरामयम्" योजना में पूर्व में स्वीकृत पात्र श्रेणियों में सम्मिलित हितग्राहियों के अतिरिक्त, सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आशा तथा ऊषा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाईजर, कोटवार एवं संविदा कर्मियों को प्रतिवर्ष प्रति परिवार 5 लाख रूपये का स्वास्थ्य सुरक्षा लाभ स्वीकृत किया गया है।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मो. सुलेमान ने महिला एवं बाल विकास, राजस्व, सामान्य प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं एमडी एनएचएम को पात्र हितग्राहियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्द

Read more

जान की बाजी लगाकर बचाई करंट से जान....

पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के तहत सोनकच्छ कस्बे में रेशम केंद्र की बारबेड फैंसिंग में फैले लीकेज करंट से सोनकच्छ निवासी श्री सत्यम पिता श्री अशोक को भयानक करंट लगा और वे चिपक गए। इसी दौरान मौके से गुजर रहे युवा श्री फरहान पठान और श्री केतन राठौर ने सूझबूझ और साहस का परिचय दिया और स्वयं को करंट से बचाते हुए आईसोलेट तरीके से सत्यम को कुछ सेकंड में ही फैंसिंग में फैले करंट से दूर कर दिया। इसके बाद प्राथमिक उपचार कर उसकी जान बचाई। इस तरह दो युवाओं द्वारा जोखिम उठाकर तत्परता से की गई मेहनत से तीसरे युवा की जान बच गई। साहसी युवा फरहान और केतन की ऊर्जा मंत्री श्री प्रद

Read more

भुगतान प्रणाली को सुचारू एवं पारदर्शी बनाने के लिए तैयार किया जाएगा पोर्टल

ग्राम पंचायतों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में विभाग को अभी कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण है वित्तीय प्रबंधन। भुगतान प्रणाली को सुचारू एवं पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल जल्द से जल्द तैयार कराया जाए। इससे हम विभाग को उपलब्ध राशि, देनदारी की गणना तथा लक्षित लाभार्थियों तक उचित लाभ पहुँच पाए, इसका पारदर्शी संधारण कर सकेंगे। उक्त निर्देश पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मंत्रालय में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री मलय श्रीवास्तव, संचालक पंचायत राज संचालन

Read more

खेल मंत्री श्री सारंग ने विक्रम पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र मिलने पर दी बधाई

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग ने विक्रम पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने बताया है कि प्रदेश के 28 खिलाड़ियों को 6 विभागों में नौकरियां प्राप्त हुई हैं।

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि जल संसाधन विभाग में 14, नगरीय विकास एवं आवास विभाग में 5, लोक निर्माण एवं चिकित्सा विभाग में 3-3, ऊर्जा विभाग में 2 और वन विभाग में एक खिलाड़ी को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं।

नियुक्ति प्राप्त करने वाली खिलाड़ियों में प्रमुख रूप से क्रिकेट खिलाड़ी पूजा वस्त्रकार, क्याकिंग-केनोइंग में प्राची यादव, पर्वतारोहण मे

Read more

परीक्षा में लापरवाही को लेकर भिंड के सहायक प्राध्यापक डॉ. माहौर निलंबित

आयुक्त उच्च शिक्षा द्वारा भिंड जिले के शासकीय महाविद्यालय आलमपुर में पदस्थ सहायक प्राध्यापक डॉ. दिनेश कुमार माहौर को पद का दुरुपयोग, स्वेच्छाचारिता एवं लापरवाही के गंभीर कदाचरण कृत्यों के लिए मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियमों के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। शासकीय महाविद्यालय आलमपुर में 5 जुलाई को दो पाली, सुबह 9 से 12 और दोपहर 2 से 5 में बी.ए./बीएससी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं संचालित थी, जिसके केंद्राध्यक्ष सहायक प्राध्यापक डॉ. दिनेश कुमार माहौर थे। अनुविभागीय अधिकारी, लहार द्वारा उक्त परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया गया, जिसमें तीन नकल प

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आतंकी हमले में जवानों के शहीद होने पर किया दु:ख व्यक्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में देश के वीर जवानों के शहीद और घायल होने पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्वीट कर कहा है कि देश अपने वीर सपूतों के बलिदान को कभी भुला नहीं सकेगा। देश के सभी नागरिकों की संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

Read more

राज्यपाल श्री पटेल ने बेडमिंटन खेलकर नव-निर्मित कोर्ट का किया शुभारंभ

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने राजभवन परिसर में बेडमिंटन खेलकर नव-निर्मित कोर्ट का शुभारंभ सोमवार को किया। उन्होंने इसके बाद कोर्ट परिसर की जानकारी ली एवं राजभवन के खिलाड़ी कर्मचारियों से चर्चा की। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती स्मिता भारद्वाज और राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री मुकेश चंद गुप्ता मौजूद थे।

इस अवसर पर राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव, विधि अधिकारी श्री उमेश श्रीवास्तव और राजभवन के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Read more

सुरक्षित भविष्य के लिए पौध-रोपण ज़रूरी – राज्यपाल श्री पटेल

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सुरक्षित भविष्य के लिए पौध-रोपण ज़रूरी है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में पौधे ज़रूर लगाए। राज्यपाल श्री पटेल ने स्वयं अभियान के तहत राजभवन परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों के साथ पौध-रोपण किया। उन्होंने क्रिसमस ट्री का पौधा रोपा।

राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री मुकेश चंद गुप्ता, अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव, विधि अधिकारी श्री उमेश श्रीवास्तव और राजभवन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read more

मंत्री श्री पटेल के निर्देश पर जिला पंचायत अध्यक्ष के अधिकारों का हुआ विस्तार

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल विभाग के प्रशासनिक ढांचे को अधिक कुशल एवं जनोन्मुख बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इसी क्रम में मंत्री श्री पटेल ने जिला पंचायत अध्यक्षों द्वारा लगातार की जा रही अधिकारों के विस्तार की माँग पर जिला पंचायत कार्यालयों की महत्वपूर्ण नस्तियों पर जिला पंचायत अध्यक्ष की भागीदारी का निर्णय लिया है। उनके द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सभी जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं।

आदेश अनुसार जिला पंचायतों की सामान्य सभा व सामान्य प्रशासन सम

Read more

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सूरत में सीधी जिले के 5 लोगों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के सूरत शहर के औद्योगिक क्षेत्र में बहुमंजिला इमारत ढह जाने की दुर्घटना में मध्यप्रदेश के सीधी जिले के पांच लोगों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ट्वीट किया है कि "दु:ख की इस घड़ी में मध्यप्रदेश सरकार मृतकों के परिजन के साथ खड़ी है।" मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजन को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की पुण्य-आत्मा को शांति प्रदान करने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य ला

Read more